Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बेसिक पे में डीए तुरंत मर्ज करें हरियाणा सरकार-अशोक तंवर

अशोक तंवर
अशोक तंवर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 15 Oct 2015

Last updated on: Oct 15, 2015, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने हरियाणा सरकार के सरकारी कर्मचारियों के डीए को बेसिक पे में मर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आज यह मांग राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए 113 से बढा़कर 119 प्रतिशत करने पर अपनी अधिकारिक प्रतिक्रिया के दौरान उठाई।डा. तंवर ने कहा कि यह जानकर आश्चर्य हुआ कि हरियाणा सरकार केंद्र की तर्ज पर डीए में महज छह फीसदी की बढ़ोतरी कर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन कांग्रेस इसे सरकारी कर्मचारियों के साथ धोखा मानती है। आज तक के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि डीए 100 प्रतिशत तक बढ़ जाए और उसे बेसिक में मर्ज न किया जाए। केंद्र में यूपीए की सरकार के समय में डीए मर्ज को लेकर एक कमेटी का गठन हुआ था और उस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी दाखिल कर दी है। ऐसे में कांग्रेस हरियाणा और केंद्र सरकार से तुरंत मांग करती है कि कर्मचारियों की बेसिक पे में तुरंत डीए मर्ज किया जाए ताकि महंगाई युक्त अच्छे दिनों में कर्मचारियों को राहत मिल सके। 

उन्होंने बताया कि जब पांचवा वेतन आयोग बना था तो उस समय 40प्रतिशत हाईक बेसिक में मर्ज करने की सिफारिश की गई थी। आज सातवें वेतन आयोग में 40 प्रतिशत हाईक की सिफारिश होती है तो कर्मचारियों का नुकसान स्वाभाविक है। उन्होंने एक फार्मूला बताते हुए कहा कि मान लो एक कर्मचारी की बेसिक पे 100 रुपए तथा डीए 119 रुपए है। अगर वेतन आयोग बेसिक में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश करे तो वेतन महज 140 रुपए हो जाएगा। अगर 119 डीए को बेसिक 100 रुपए में मर्ज किया जाए तो यह बढ़कर 219 रुपए होगा और इसमें 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हो तो कर्मचारी को करीब 87 रुपए का फायदा होगा। उसका वेतन 219 जमा 87 रुपए यानि 306 रुपए वेतन होगा।  

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं के समय-समय पर आने वाले कर्मचारी विरोधी बयानों पर हरियाणा व केंद्र की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ते बोझ नहीं बल्कि यह वर्ग समय पर अपने सभी कर अदा कर राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है तो उसके पीछे भी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। दिनरात अथक कार्य करने वाले कर्मचारी समाज का ही हिस्सा है। भाजपा सरकार को तुरंत कर्मचारियों को राहत प्रदान करते हुए बेसिक पे में डीए को मर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की अनुभव हीनता का खामियाजा किसान, कामगार और कर्मचारी भुगत रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेतृत्व को चुनाव पूर्व किए वायदे याद दिलाते हुए बताया कि पंजाब की तर्ज पर कर्मचारियों को वेतन तथा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने वालों ने सरकार बनते ही 100 प्रतिशत डीए पार करने के बाद भी बेसिक में मर्ज न करना, अतिथि शिक्षकों,एनआरएचएम व अन्य अस्थाई कर्मचारियों का रोजगार छीनना व जेबीटी शिक्षकों को भर्ती न करना आदि जनविरोधी काम किए है। उल्लेखनीय है कि डा. अशोक तंवर ने ही सबसे पहले गेस्ट टीचर कोनियमित करने की मांग की थी कि पंजाब की तर्ज पर पुलिस कर्मियों को वेतन देने की मांग को कांग्रेस सरकार के समय अलग-अलग मंचों से उठाया। जिस पर सहमति जताते हुए कांग्रेस सरकार ने गोहाना रैली में पुलिसकर्मियों का रिस्क भत्ता बढाने की मजंूरी दी थी। 

 

Tags: Ashok Tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD