ज्ञान ज्योति गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 5 छात्रों ने बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से हवा को साफ करने वाले एक उपकरण का निर्माण किया है। यह उपकरण 0.3 माईक्रोन की हवा में गंदगी के टुकड़ों को फिल्टर करने की समर्था रखता है। इस उपकरण संबंधी जानकारी देते हुए उक्त छात्रों ने बताया कि जिस तरह ही हवा इस हवा साफ करने वाले उपकरण में से होकर गुजरती है, यह उपकरण उस हवा में से हर तरह की गंदगी को फिल्टर कर सिर्फ साफ हवा को आगे जाने में समर्थ बनाता है। उक्त छात्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस फिल्टर के माध्यम से मिट्टी, धूंआं, रासायणिक पदार्थ आदि सामान बेहद आसानी से फिल्टर करके हवा को साफ किया जा सकता है।
इस अवसर पर ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जेएस बेदी ने उक्त छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि सिविल इंजीनियरिंग के इन छात्रों द्वारा तैयार किया गया यह उपकरण असथमा अथवा एलर्जी के मरीजों के लिए बेहद सहायक हो सकता है। श्री बेदी ने बताया कि ज्ञान ज्योति गु्रप में छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ साथ उनकी प्रोफेशनल जिंदगी से रूबरू करवाते हुए इस तरह के प्रोजैक्ट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे आगे जाकर इस जानकारी के सहारे बेहतरीन कैरियर बनाने के साथ साथ दुनिया को कुछ नया दे सकें। इस अवसर पर डायरेक्टर अनीत बेदी ने छात्रों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।