Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

चेन्नई बाढ़ : चिकित्सकों ने दी महामारी की चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई/नई दिल्ली , 04 Dec 2015

Last updated on: Dec 04, 2015, 00:00 IST

तमिलनाडु में चेन्नई और तीन जिलों में कई दिनों की भयानक बारिश और बाढ़ के बाद अब जल स्तर घटने लगा है। ऐसे में चिकित्सा विशेषज्ञों ने शुक्रवार को लोगों को महामारी के प्रति आवश्यक सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। आपदा प्रंबधन टीम में शामिल चिकित्सक लोगों को उचित व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सा अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के प्रमुख डी.के. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "अब स्थिति गंभीर होगी और यहां हैजा, दस्त फैलने और संक्रमण के विभिन्न प्रकारों में वृद्धि होने की संभावना है। इस समय सुरक्षित और स्वच्छ पानी का सेवन किसी भी बीमारी से बचने के लिए जरूरी है।"

शर्मा ने कहा कि बाढ़ के दौरान जमे ज्यादातर पानी में बैक्टीरिया पैदा हो जाता है, जिसके कारण कई तरह के त्वचा संक्रमण जैसी बीमारी हो जाती है।शर्मा ने पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है और कहा कि लोग शरीर में आवश्यक खनिज आपूर्ति के लिए नारियल पानी या पैक पानी का उपयोग कर सकते हैं।शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "कई स्थानों पर लोग भूजल पर निर्भर होते हैं। वे जीवाणु संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए पानी में क्लोरीन मिला सकते हैं।"

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाइयों के साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक सूची भी तैयार की है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सी.के. मिश्रा ने कहा, "तमिलनाडु में एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली है। उन्हें केंद्र सरकार से ज्यादा समर्थन की जरूरत नहीं है। हालांकि हमने आपात स्थिति के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नामों की एक सूची तैयार की है।"आरएमएल अस्पताल के मुख्य आपात चिकित्सक सुनील सक्सेना ने आईएएनएस से कहा, "डायरिया, हैजा और संक्रमण के अलावा, बहुत से लोग प्रकृति का कहर देखने के बाद मनोविकार से पीड़ित हैं।"

 

Tags: flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD