Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

हरियाणा : 200 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद रोकी गई एग्रो मॉल परियोजना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 03 Dec 2015

Last updated on: Dec 03, 2015, 00:00 IST

किसानों के लिए खास एग्रो मॉल के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद अब हरियाणा सरकार ने इस परियोजना को बंद करने का फैसला किया है। इतनी लंबी-चौड़ी राशि खर्च करने के बाद सरकार को अब समझ में आया है कि मॉल के जरिए कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री व्यावहारिक नहीं है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने यह फैसला किया है कि कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए बनाए गए ये मॉल अब सामान्य मॉल में तब्दील कर दिया जाएं, ताकि इनका इस्तेमाल किया जा सके।

हरियाणा में चार स्थानों, पंचकूला, करनाल, पानीपत और रोहतक, में एग्रो मॉल बनाने की शुरुआत पिछली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साल 2008 में की थी। इनका निर्माण 2013-14 में पूरा हो गया था।लेकिन पिछले साल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के कृषि मंत्री ओ. पी. धनखड़ को ये मॉल अव्यावहारिक लग रहे हैं।हरियाणा के कृषि विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के गृहनगर रोहतक में बनाए गए एग्रो मॉल की लागत 76 करोड़ रुपये और बाकी अन्य तीन मॉल के निर्माण पर 50-55 करोड़ रुपये की लागत आई है।

तत्कालीन सरकार ने यह निर्णय लिया था कि इन मॉल के भूतल पर कृषि उत्पाद और कृषि उपकरणों की बिक्री की जाएगी, जबकि उपरी मंजिलों पर मल्टीप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।धनखड़ ने बताया कि एग्रो मॉल के जरिए कृषि उत्पादों की बिक्री करना व्यावहारिक नहीं होगा। इसलिए इसका इस्तेमाल सामान्य मॉल की तरह की किया जाएगा। हालांकि इन मॉलों से जो आमदनी होगी उसे सरकार किसानों की भलाई पर ही खर्च करेगी।हरियाणा के ये एग्री मॉल पहले भी विवादों में रहे हैं। 

देश के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने मार्च 2013 में जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि हरियाणा सरकार ने परियोजना रिपोर्ट बनाने और अन्य संबंधित काम पूरे किए बगैर ही इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया।सीएजी का कहना था कि वास्तविक जरूरत, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, नक्शे की मंजूरी, रेखांकन जैसे काम पूरा किए बिना ही इन मॉल के निर्माण के ढेके दे दिए गए।

 

Tags: Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD