Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एनीज स्कूल द्वारा मुफ्त मैडिकल कैंप का आयोजन, लगभग 500 मरीजों की हुई जांच

एनीज स्कूल द्वारा मुफ्त मैडिकल कैंप का आयोजन, लगभग 500 मरीजों की हुई जांच
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 01 Jul 2015

Last updated on: Jul 01, 2015, 00:00 IST

एनीज स्कूल द्वारा खरड़ स्कूल परिसर में मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर सीए अनीत गोयल द्वारा किया गया। इस कैंप दौरान पीजीएमईआर चंडीगढ़ के डा एसके बडाडा एनक्रोलाजिस्ट एवं डा जी निर्मल राज आर्थो द्वारा लगभग 500 पुरुषों एवं महिलाओं की कई बीमारियों का चैकअप किया और जरूरी परामर्श दिया।

इस अवसर पर एनीज स्कूल के डायरेक्टर अनीत गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि एनीज स्कूल द्वारा इस क्षेत्र में अत्याधुनिक शिक्षा देने के साथ साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए इस मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी बीमारी का अगर समय रहते पता लग जाए तो इसका इलाज जल्द हो जाता है और इसलिए समय पर अपना मैडिकल चैकअप करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर मध्यवर्गी खासकर मुलाजिम वर्ग अपना रुटीन मैडिकल चैकअप कम करवाता है, जिस कारण एक छोटी सी बीमारी भी गंभीर रूप धारण कर जाती है, जिससे न सिर्फ समय एवं सेहत का नुक्सान होता है बल्कि पैसा भी अधिक खर्च होता है।

इस अवसर पर डा एसके बडाडा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा पीढ़ी में कई बीमारियों की बढ़ौत्तरी हो रही है, जबकि महिलाओं द्वारा पौष्टिक खुराक से दूर रहने के कारण प्रजनण सहित कई जटिल शारीरिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस कैंप के दौरान मरीजों की शूगर एवं रक्त टेस्ट भी मुफ्त किए गए। इसके साथ ही डायरेक्टर अनीत गोयल ने जल्द ही बच्चों के लिए एक और मैडिकल कैंप लगाने की भी घोषणा की।

 

Tags: Anees School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD