Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2015

Last updated on: Nov 21, 2015, 00:00 IST

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने आज केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में और कार्मिक और लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनसे विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और वित्तीय आवंटन के बारे में विचार-विमर्श किया। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पहले हवाईअड्डे के निर्माण के काम को तेज करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि जब यह हवाईअड्डा काम करना शुरू कर देगा तो यह पूर्वी क्षेत्र का सबसे चहेता और आकर्षक जगह हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस संबंध में बातचीत हुई थी। 

मंत्रालय जल्द से जल्द इस हवाईअड्डे का निर्माण कर इसे चालू करना चाहता है। मंत्रालय सिर्फ इस बात का इंतजार कर रहा है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द हवाईअड्डा स्थल के आसपास के इलाके में रहने वाले परिवारों को अन्यत्र बसाने का काम पूरा कर ले। इसके जवाब में श्री चामलिंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह को बताया कि यह प्रक्रिया तेज कर दी गई है और उम्मीद है कि हवाईअड्डा दिसंबर 2017 में काम करना शुरू कर देगा।चामलिंग ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री को बताया कि मंत्रालय के नॉन लेप्सेबल सेंट्रल पूल ऑफ रिसोर्सेज (एनएलसीपीआर) के तहत आने वाली 53 परियोजनाओं का काम काफी अच्छा चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि 53 परियोजनाओं में से 11 के लिए केंद्रीय फंड पूरा प्राप्त हो चुका है लेकिन राज्य सरकार के पास फंड की कमी की वजह से उसके हिस्से की 10 प्रतिशत योगदान राशि के आवंटन में देरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि 38 चालू परियोजनाओं में से यूटाइलेजेशन सर्टिफिकेट (यूसीएस) और अन्य संबंधित दस्तावेज भेजे रहे हैं। इन दस्तावेजों को प्राप्त होने और राज्य सरकार की ओर से फंड जारी कर दिए जाने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय परियोजनाओं को लिए दूसरी और तीसरी खेप का फंड जल्द जारी कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भी अपनी ओर से कुछ सड़क परियोजनाओं को अनुमोदित करना चाहता है। डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री की बातचीत में 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों का राज्यों पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इस संबंध में राज्य सरकार के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। 

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Pawan Kumar Chamling

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD