Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार : तेजस्वी प्रसाद यादव ने 4 ट्वीट कर विरोधियों को दिया जवाब

पटना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 21 Nov 2015

Last updated on: Nov 21, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना उनके विरोधियों को खटक रहा है। बहुत से लोग मानते हैं कि उपमुख्यमंत्री बनने लायक तेजस्वी की न उम्र है, न तजुर्बा। तेजस्वी ने शनिवार को ट्वीट कर जवाब दिया, "केवल कवर देखकर किताब की पहचान नहीं होती।" उन्होंने और तीन ट्वीट कर विरोधियों को चुप कराने का प्रयास किया। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में नंबर दो की हैसियत रखने वाले तेजस्वी ने शनिवार को लगातार चार ट्वीट कर विरोधियों पर शाब्दिक प्रहार किया। 

पहला ट्वीट : "किसी को भी किताब की परख कवर पेज से नहीं करनी चाहिए। मीठे शरबत और कड़वी दवाई का असली फायदा वक्त के साथ पता लगता है।" 

दूसरा ट्वीट : "मैं ब्रांड बिहार का वैल्यू बढ़ाने और राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, ताकि नीतीश कुमार को भी मुझे सहायक बनाने पर गर्व हो।" 

तीसरा ट्वीट : "बिहार कैबिनेट में युवाओं के जोश को अनुभवी मुख्यमंत्री द्वारा सही तरीके से उपयोग किया जाएगा, जिससे बिहार की जनता और राज्य का फायदा हो।"

चौथा ट्वीट : "पूर्वाग्रही और स्वार्थी लोग भले ही निंदा करें, लेकिन बिहार की जनता जिसने युवाओं पर भरोसा किया है, उसे इसका लाभ जरूर मिलेगा।

"वर्ष 1989 में जन्मे तेजस्वी 26 वसंत देख चुके हैं। उनका जन्मदिन इसी महीने, नौ नवंबर को था। नौवीं की परीक्षा में फेल होने के बाद उन्हें आगे की पढ़ाई की जरूरत महसूस नहीं हुई। अब उन्हें सियासत के दांव-पेच समझ पूर्व मुख्यमंत्री माता-पिता की विरासत संभालनी है।

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD