Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी़, 18 नवंबर 2015 को नई दिल्ली में, एसेट रिकवरी पर छठे वैश्विक फोकल प्वाइंट सम्मेलन में संबोधित करते हुए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी़, 18 नवंबर 2015 को नई दिल्ली में, एसेट रिकवरी पर छठे वैश्विक फोकल प्वाइंट सम्मेलन में संबोधित करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2015

Last updated on: Nov 18, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद बहुत कम समय में भ्रष्टचार पर रोक लगाने और विदेशों में जमा काले धन को देश में लाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने यहां विज्ञान भवन में सीबीआई तथा राज्य के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के 21वें वार्षिक सम्मेलन और संपत्ति पुन:प्राप्ति विषय पर आयोजित छठे ग्लोबल फोकल प्वाइंट कांफ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर कहा, "सरकार ने सत्ता में आने के बाद बहुत कम समय में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और विदेशों में जमा काले धन को देश में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।"उन्होंने कहा, "हमारी सरकार नौकरशाही को अधिक दक्ष, कायरेन्मुख और जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

मोदी ने कहा, "भारत में हम इस वक्त राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। हमारा उद्देश्य एक समृद्ध भारत का निर्माण करना है।"उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रखने की जरूरत है। उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों को दंडित करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही है।

यहां 100 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत करते हुए मोदी ने कहा, "इस लक्ष्य को हासिल करने में भ्रष्टाचार मुख्य चुनौती है।"

उन्होंने कहा, "दुनिया के विभिन्न देशों की सरकारें गरीबों तथा हाशिये पर जी रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए काम कर रही हैं। यह असंभव नहीं है। हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रखी जाए।"

उन्होंने कहा कि भारत भ्रष्टाचार के खिलाफ है। प्रधानमंत्री ने कहा, "पदभार ग्रहण करते ही हमने भ्रष्टाचार व काले धन पर सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।"उन्होंने कहा, "काले धन के मुद्दे पर सूचना साझा करने को लेकर हम कई देशों के साथ समझौते के अंतिम चरण में हैं।"उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने फॉरेन अकाउंट टैक्स कम्प्लायंस एक्ट को लागू करने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौता किया है।प्रधानमंत्री ने बताया, "यह समझौता भारतीय कराधान प्राधिकरणों को विदेशों में रह रहे भारतीयों के खातों की जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाता है।"उन्होंने कहा कि एक व्यापक व निवारक कानून बनाया गया है, जो कड़े दंड व मुकदमों का प्रावधान करता है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD