Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धरती पर चरित्र की शिक्षा सबसे पहले भारत ने दी : प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी

धरती पर चरित्र की शिक्षा सबसे पहले भारत ने दी : प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 15 Nov 2015

Last updated on: Nov 15, 2015, 00:00 IST

धरती पर चरित्र की शिक्षा सबसे पहले भारत ने दी है और 21 वीं सदी में भारत ही विश्व को राह दिखाएगा। अब भी भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसमें दुनिया के सब तरह के संसाधन उपलब्ध हैं। बस जरूरत है देश में चरित्र निर्माण की। यह बात प्रदेश के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने आज स्थानीय सेक्टर 35 स्थित ला भवन में आचार्य तुलसी की 102वीं जयंती पर आयोजित समारोह में बोलते हुए कही। इससे पहले उन्होंने पंजाब प्रदेष के तपस्वियों का अभिनन्दन किया और उन्हें सम्मानित भी किया।राज्यपाल ने कहा कि भारत की पहचान है-चरित्र और आध्यात्मिकता। यहां व्यक्ति नर के रूप में पैदा होता है और नारायण बन जाता है। यहां का व्यक्ति केवल भौतिक नर नहीं है। वह तो शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समावेश है। इसलिए यहां व्यक्ति के अंतःकरण का विकास किया जाना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब अपने अन्तःकरण का विकास कर पूरे समाज से एकाकार हो जाता है वही स्थिति मोक्ष कहलाती है। तब पूरे समाज का दुख-दर्द उसे अपना दुख-दर्द लगता है। आचार्य तुलसी की जयंती पर बधाई देते हुए प्रो0 सोलंकी ने कहा कि आचार्य तुलसी ऐसे ही महान संत थे जिन्होंने समाज के दुख-दर्द को अपना कर लिया था। उन्होंने समाज की पीड़ा को अनुभव करते हुए प्रर्दा पर्था, दहेज पर्था, मृत्यु भोज आदि का विरोध किया। उनके द्वारा षुरू किए गए अणुव्रत की आज पूरे विष्व को जरूरत है। अणुव्रत आन्दोलन में छोटी-छोटी कमियों के त्याग के द्वारा चरित्र का उत्थान किया जाता है। इसके प्रमुख 11 नियमों का हर आदमी पालन करे तो दुनिया की सब समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।इस अवसर पर मुनिश्री विनय कुमार आलोक ने भी अपने विचार रखे। तेरापंथ सभा चण्डीगढ के अध्यक्ष वेदप्रकाष ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अणुव्रत समिति के अध्यक्ष मनोज जैन ने धन्यवाद प्रकट किया।

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD