Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मीरवाइज उमर फारूक ने दी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की चेतावनी

मीरवाइज उमर फारूक
मीरवाइज उमर फारूक
Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Nov 2015

Last updated on: Nov 12, 2015, 00:00 IST

कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर एक 'बहुत बड़ी जेल' में बदल चुका है। उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के इस्तीफे की मांग की। मीरवाइज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "बीते सात-आठ महीने से, कश्मीर में हालात बहुत खराब हुए हैं। दमन और असंतोष को दबाने की वजह से चिंताजनक हालात बने हैं। राज्य सरकार दिल्ली से निर्देश ले रही है और लोगों के साथ जंग में लगी हुई है।"

उन्होंने कहा कि लोगों के सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक अधिकारों को छीना जा रहा है। सरकार लोगों के सामने शांतिपूर्वक तरीके से भी बात नहीं रखने दे रही है। ताकत के बल पर कार्यक्रम रोक दिए जा रहे हैं।हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज ने कहा, "हमें घरों में नजरबंद रखा जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं और नौजवानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यह बंदूक की नली पर किया जा रहा शासन है।"उन्होंने कहा कि मुफ्ती सईद का चुनाव पूर्व का शांति-संवाद का नारा खोखला निकला।

उन्होंने कहा, "सईद सत्ता में बने रहने का नैतिक हक खो चुके हैं। उन्होंने सारे अधिकारों को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया है। कश्मीर एक बड़ी जेल में बदल गया है, एक पुलिस राज्य बन गया है।"मीरवाइज ने श्रीनगर के पुराने इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा यहां इस्तेमाल की जा रही मिर्च गैस सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोगों के साथ यह सलूक प्रतिरोध आंदोलन से उनके भावनात्मक लगाव की वजह से किया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के लिए घोषित 80 हजार करोड़ के पैकेज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मसला आर्थिक या कानून-व्यवस्था का नहीं है। यह राजनैतिक मसला है जिसका राजनैतिक समाधान होना है। मोदी जान बूझकर इसकी अनदेखी कर रहे हैं।मीरवाइज ने कहा कि मौजूदा हालात पर विचार के लिए उन्होंने 18 नवंबर को पार्टी मुख्यालय पर अलगाववादी, धार्मिक, व्यापारिक और छात्र नेताओं तथा नागरिक संगठनों की बैठक बुलाई है।उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो लोगों से सड़क पर आने की अपील की जाएगी।

 

Tags: Mirwaiz Umar Farooq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD