Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आशमां इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील करते हुए किया रैली का आयोजन

पटाखे न चलाकर पर्यावरण की सेवा के लिए पौधारोपण की अपील की

आशमां इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील करते हुए किया रैली का आयोजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 07 Nov 2015

Last updated on: Nov 07, 2015, 00:00 IST

आशमां इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लोगों को प्रदूषण रहित दीवाली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सेक्टर 70 में एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों में दीवाली पर्व को शोर एवं प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील करते हुए खूबसूरत लिखे हुए बैनर पकड़े हुए थे। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा लोगों को कुदरत की सेवा के लिए यह दीवाली पौधारोपण करके मनाने की अपील की।इससे पूर्व एसेंबली के अवसर पर आशमा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जेएस केसर ने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीवाली का पर्व खुशियां एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक त्यौहार है परंतु समय के साथ-साथ आज यह त्यौहार खर्चीला बनता जा रहा है। इसके साथ ही पटाखे चलाने से जहां पर्यावरण का भारी नुक्सान होता जा रहा है वहीं पैसे की बर्बादी भी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पे्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अभिभावकों को भी अधिक खर्च करने से रोकते हुए दीवाली सिर्फ द्वीप जलाकर तथा अपने आस पास एक पौधा लगाकर मनाएं। इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे भी दिए गए ताकि वे अपने अभिभावकों को इस उपराले के लिए प्रेरित कर सकें।

 

Tags: Ashmah International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD