पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और शारदा घोटाले में आरोपी मदन मित्रा को मिली जमानत पर टिप्पणी से रविवार को इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बनर्जी ने उत्तर बंगाल के दौरे पर निकलने से पूर्व कहा, "देखिए, यह मामला न्यायालय से संबंधित है। मैं इसपर टिप्पणी नहीं करना चाहती।"राज्य के खेल एवं परिवहन मंत्री मित्रा को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले वर्ष 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उन पर शारदा घोटाले में संलिप्त होने का आरोप है। शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।