Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

भारत, अफ्रीका सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए एकजुट हों : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी 29 अक्‍तूबर, 2015 को नई दिल्‍ली में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्‍मेलन 2015 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर उद्घाटन भाषण देते हुए।
प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी 29 अक्‍तूबर, 2015 को नई दिल्‍ली में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्‍मेलन 2015 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर उद्घाटन भाषण देते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2015

Last updated on: Oct 29, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में सुधार के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। मोदी ने यहां शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थान यदि भारत एवं अफ्रीका को जगह नहीं देते हैं तो ये सही मायने में पूरी दुनिया के प्रतिनिधि नहीं हो सकते।उन्होंने कहा, "दुनिया तेजी से राजनीतिक, आर्थिक, प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा संदर्भो में आगे बढ़ रही है। 

आगे बढ़ने की यह रफ्तार इतिहास में पहले कभी नहीं देखी गई। ऐसे में भी वैश्विक संस्थान सदी की उन परिस्थतियों को दर्शाते हैं, जिन्हें हमने पीछे छोड़ दिया है; न कि उस परिस्थिति को जिसमें आज हम हैं।"उन्होंने कहा, "यह एक स्वतंत्र देशों और जागृत आकांक्षाओं का संसार है। यदि हमारे वैश्विक संस्थान संयुक्त राष्ट्र के एक चौथाई से भी ज्यादा सदस्यों वाले अफ्रीका या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) को प्रतिनिधित्व नहीं देते हैं, जहां दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा बसता है तो वे सही मायने में हमारी दुनिया का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।"प्रधानमंत्री ने कहा, "इसलिए भारत और अफ्रीका को सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र में अन्य सुधारों के लिए भी एकजुट होना चाहिए।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD