पत्रकार संगठन ने की वाल्वो में पत्रकारों के निशुल्क यात्रा सुविधा की घोषणा को लागू करने की मांग
Web Admin
5 Dariya News
भिवानी , 24 Oct 2015
Last updated on: Oct 24, 2015, 00:00 IST
भिवानी पत्रकार संगठन ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को वाल्वो बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा को लागू करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष ईश्वर धामु ने कहा है कि प्रदेश के टांसपोर्ट मंत्री रामबिलास शर्मा ने घोषणा की थी कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को वाल्वो बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यही घोषणा फिर विधानसभा में की गई। परन्तु अभी तक इस घोषणा पर कोई कार्यवाई नहीं हुई है। जबकि निजी बसों में भी पत्रकारों को निशुल्क यात्रा का संवैघानिक प्रावधान बताया गया था। अधिकारिक घोषणा भी इस बारे में की गई थी। परन्तु अभी तक कोई भी निजी बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होने मांग की है कि निजी बसों के लिए सरकार अपने स्तर पर पत्रकारों को रेडवेज बस सुविधा की तरह प्ररिपत्र उपलब्ध करवाएं। उन्होने कहा है कि सरकार मीडिया के लिए जिस नई मीडिया पॉलिसी का बारबार उल्लेख करती है, उस नई मीडिया पॉलिसी की भी घोषणा जल्द की जाए। धामु ने यह भी मांग की है कि एक्रेडिएशन कमेटी का पुनर्गठन किया जाए। उनका कहना है कि सरकार अपने भवि एजेंडे में मीडिया को भी शामिल करे।