कर्नाटक सरकार ने राज्य में मैगी नूडल्स की बिक्री पर लगा प्रतिबंध सोमवार को हटा लिया। स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादेर ने यह जानकारी दी। मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, "चूंकि खाद्य पदार्थो की जांच करने वाली किसी भी प्रयोगशाला ने मैगी नूडल्स में लेड और मोनोसोडियम की मात्रा अधिक नहीं बताई है, इसलिए राज्य में इसकी बिक्री पर लगा प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से हटा लिया गया है।"नेस्ले कंपनी के खाद्य उत्पाद मैगी नूडल्स की बिक्री पर राज्य में प्रतिबंध इसी वर्ष जून में खाद्य सुरक्षा एवं भारतीय मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्देश पर लगाया गया था।