Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

15 वर्षीय दोषियों को भी मृत्युदंड दिया जाए : अरविद केजरीवाल

अरविद केजरीवाल
अरविद केजरीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Oct 2015

Last updated on: Oct 19, 2015, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दुष्कर्म का दोषी अगर 15 साल का नाबालिग है, तो उसे भी मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। केजरीवाल ने यह घोषणा दिल्ली में महिला सुरक्षा विशेषकर हालिया दुष्कर्म मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए रखी गई मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद कही।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "ऐसे (जघन्य अपराधों) मामलों में 15 साल से ज्यादा उम्र के दोषी को मृत्युदंड या आजीवन कारावास दिया जाना चाहिए।"

केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए तय अवधि में जांच करने और मामलों को फास्ट ट्रैक अदालतों में देने की जरूरत है।"उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले सप्ताह 24 घंटों के दौरान दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए। एक बच्ची ढाई साल और दूसरी पांच साल की है। पुलिस ने ढाई वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 17 साल के आसपास है।

केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने के लिए दिल्ली में और फास्ट ट्रैक अदालतें होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक अदालतों की संख्या बढ़ाने के बारे में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श किया जाएगा और उनकी सरकार इसे साकार करने में हरसंभव मदद देगी।केजरीवाल ने कहा, "सरकार फास्ट ट्रैक अदालतों की संख्या बढ़ाने की दिशा में धनराशि आवंटित करने के लिए तैयार है। हम दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की मदद लेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमें कई और न्यायालय बनाने की जरूरत होगी। हमें कानूनी प्रक्रिया तेज करने की जरूरत है। हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है। इस काम में जितनी भी धनराशि या स्टाफ की जरूरत होगी, हम उपलब्ध कराएंगे।"मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध विशेषकर दुष्कर्म बढ़ने की एक मुख्य वजह बदमाशों के दिलों में कानून का खौफ न होना है।केजरीवाल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि सारे बुरे लोग दिल्ली में ही रहते हैं और कोलकाता, न्यूयॉर्क, लंदन या वाराणसी जैसी जगहों पर रहने वाले लोग साधु-संत हैं। फर्क बस इतना है कि दिल्ली में कानून का डर नहीं है।"

मई में लोकसभा ने किशोर न्याय अधिनियम में संशोधन के लिए एक विधेयक पारित किया था, जिसके तहत दुष्कर्म व हत्या जैसे अपराधों में 16 या उससे ज्यादा उम्र के नाबालिगों के साथ वयस्कों जैसा बर्ताव करने का प्रावधान है।केजरीवाल ने इस उम्रसीमा को कम करके 15 साल करने का सुझाव दिया है।केजरीवाल की ओर से यह बयान दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन करने की उनकी मांग के एक दिन बाद आया है। दुष्कर्म व अन्य अपराधों में वृद्धि पर चिंता प्रकट करते हुए केजरीवाल ने मांग की है कि केंद्र सरकार सिर्फ एक साल के लिए दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार को सौंपकर देखे। दिल्ली पुलिस इस वक्त दिल्ली सरकार को नहीं, बल्कि उपराज्यपाल नजीब जंग और केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD