Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

आमजन से दूर होते जा रहे है फल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (सुखविंदर सिंह)

पंचकूला , 17 Oct 2015

Last updated on: Oct 17, 2015, 00:00 IST

देश भर में इन दिनों जहाँ त्योहारों की धूम है तो वहीं बढ़ती महंगाई ने त्योहरों के रंग को फीका कर दिया हैं। रोजाना की जरुरी चीजों के अलावा खाने पीने के चीजे भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। फल ने पिछले साल के मुकाबले इस साल सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं और लोगों को मजबूरी में महंगे फल खरीद कर अपनी जेब कटवानी पड़ रही है। नवरात्र के दिनों में लगभग सभी लोग व्रत रखते हैं। माना जाता है कि नवरात्रों में व्रत रखने व पूजा करने से मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इसी धारणा के साथ लोगों की नवरात्रों में आस्था बढ़ जाती है और लोग अपने सभी काम धंधों की तरफ से ध्यान घटाकर पूजा की तरफ ध्यान लगाते हैं। 

नवरात्रों मे लोग 9 दिन व्रत रखते हैं और कुछ सीमित समय के अनुसार ही फलाहार करते हैं परंतु फलाहार का नाम आते ही गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों का पसीना छूट जाता है क्योंकि नवरात्रों के दिनों में फलाहार करना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है।  सेब जो कभी 30 रूपये  किलों मिलते थे वहीं आज 70 से 100  रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं , 20 रूपये में बिकने वाला नारियल 35 से 40 रुपये प्रति नग बिक रहा हैं। नवरात्रों के दिनों मे फलों के दामों ने आसमान छू लिए हैं। इसके अलावा  दूध के दामों ने भी आसमान छू रखे हैं। दूध का आम रेट 55 से 70  रूपए प्रति किलो बिक रहा हैं  जो आम आदमी की पहुंच से काफी दूर है।इस विषय में कुछ लोगों से बात करी गयी तो उन्होंने बताया कि उनके घर का बजट दिनोदिन बिगड़ रहा हैं महंगाई ने सारे रास्ते बंद कर दिए है और मोदी जी टीवी पर अच्छे दिनों की बात कर रहें हैं। महंगाई का स्तर सातवे आसमान को छू रहा है पता नहीं मोदी जी कौन से अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं। 

बिगड़ा बजट 

पंचकूला की रहने वाली ममता गोयल ने बताया कि उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं और वह खुद भी काम करती हैं फिर भी दोनों की तनख्वाह मिलाकर भी घर मुश्किल से चलता हैं। महंगाई ने पूरा बजट बिगाड़ कर रख दिया हैं अब तो ऐसे हालत हो गयी हैं कि सेविंग की सोच भी नहीं पाते। अब त्योहार सर पर हैं समझ नहीं आता कि कैसे घर के खर्चो को कंट्रोल करूँ। 

महंगाई

पंचकूला व आसपास लगने वाली मंडियों और रेहड़ी पर बैचने वालों से एकत्र किए गए आकड़ों के आधार पर फलों के रेट 

सेब 70 से 100  रुपये प्रति किलो

केला 40 से 50 रुपये प्रति दर्जन

अनार 140 से 150 रुपये प्रति किलो

पपीता 30 रुपये प्रति किलो

नाशपति 60 से 70 रुपये प्रति किलो

नारियल 35 से 40 रुपये प्रति नग

संतरा 40 से 50 रुपये प्रति किलो

( नोट - अगल अलग स्थानों पर रेट कम ज्यादा हो सकते हैं)

 

Tags: Petrol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD