Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पिछले 14 दिनों में 12वीं बार बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Khas Khabar, India News, Petrol, Diesel Prices Hiked
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को बीते 14 दिनों में 12वीं बार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश में बीते 14 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 8.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इन कीमतों में 4 महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद पहली बार 22 मार्च को बदलाव किया गया था। सोमवार को नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पंप की कीमतों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.07 रुपये प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 118.83 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 103.07 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए।

इसके अलावा, पेट्रोल, डीजल की कीमतें कोलकाता में भी बढ़ी हैं। पेट्रोल की कीमत बढ़कर 113.45 रुपये और डीजल 98.22 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत अब 109.34 रुपये और डीजल 99.42 रुपये प्रति लीटर है। ईधन की कीमतें नवंबर 2021 से बीते मंगलवार तक स्थिर रहीं, जब केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। ओएमसी ने विभिन्न कारकों जैसे रुपया से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत और अन्य के बीच ईंधन की मांग के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव किया है। दरअसल, अंतिम कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है।

व्यापक रूप से यह अपेक्षा की गई कि कच्चे तेल की उच्च लागत के कारण ओएमसी मौजूदा कीमतों में बदलाव करेगी। हाल ही में रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के कारण तंग आपूर्ति की आशंकाओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा है। कच्चे तेल की कीमत सीमा भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि यह अंतत: पेट्रोल और डीजल की बिक्री कीमतों में 10-15 रुपये जोड़ सकती है। फिलहाल भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है।

 

Tags: Khas Khabar , India News , Petrol , Diesel Prices Hiked

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD