Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र से मांगी 1900 करोड़ की अतिरिक्त सहायता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 15 Oct 2015

Last updated on: Oct 15, 2015, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में अल्प वर्षा से हुए फसल नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया और फसलों की क्षति के आकलन के लिए अविलंब केंद्रीय दल भेजने तथा प्रभावित किसानों के लिए 1900 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। चौहान ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर बताया कि क्षति का आकलन करने तथा प्रभावित कृषकों को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

 यह सर्वेक्षण शीघ्र पूरा हो जाएगा। क्षति का वास्तविक आकलन तैयार कर केन्द्र सरकार से अतिरिक्त सहायता राशि की मांग करने लिए विस्तृत मेमोरंडम शीघ्र भेजा जाएगा।चौहान ने अपने पत्र में कहा कि प्रदेश में विगत तीन-चार वर्षो से विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे अतिवृष्टि, बाढ़ ओला पाला आदि का व्यापक प्रभाव रहा है। आपदाओं से जानमाल की क्षति के साथ-साथ प्रदेश के कृषकों को फ सलों की क्षति का व्यापक सामना करना पड़ा है। मानसून सत्र 2015 में वर्षा का प्रारंभ समय पर हुआ जिससे खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार की आशा थी, किन्तु प्रदेश के कुछ भाग में लंबे-लंबे अंतराल से वर्षा होने एवं कुछ भाग में अल्प वर्षा से अधिकांश जिलों में सूखा की स्थिति निर्मित हो गई है। 

उन्होंने कहा कि अब तक प्रारंभिक आकलन के अनुसार अल्प वर्षा के आधार पर 369 तहसीलों में से 114 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित की जा चुकी हैं। इस आंकड़े में वृद्घि होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में केन्द्रीय मंत्रियों को लिखा कि प्रदेश के कुछ भाग में एक छोटी अवधि के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण भी फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रदेश में अनियमित वर्षा होने से खरीफ फसलों में कीट-इल्ली, पीला मोजैक रोग आदि का व्यापक रूप से असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूखे की स्थिति एवं कीट-इल्ली, पीला मोजैक रोग आदि के प्रारंभिक आकलन अनुसार प्रदेश के लगभग 23000 गांवों के 27़93 लाख किसानों के लगभग 2600 लाख हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की व्यापक क्षति हुई है।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD