Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

बिहार चुनाव में 'जंगलराज' और 'विकास राज' की लड़ाई : नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी मतलब
नरेंद्र मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंगेर/बेगूसराय (बिहार) , 08 Oct 2015

Last updated on: Oct 08, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्तारूढ़ महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि छोटे भाई और बड़े भाई ने बिहार को 25 वर्षो तक लूटा और अब फिर 'महास्वार्थ बंधन' कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 'जंगलराज' और 'विकास राज' की लड़ाई है। मुंगेर और बेगूसराय में अलग-अलग चुनावी सभा में बिहार की अपार जल संपदा और युवा शक्ति की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के कुछ इलाकों में खूब पानी है, जिसके लिए हिंदुस्तान के कई इलाके तरसते हैं। यहां लबालब जवानी (युवा) भी भरी पड़ी है।

उन्होंने कहा, "बिहार में अगर सिर्फ पानी और जवानी पर ध्यान दे दिया जाए तो राज्य की तस्वीर बदल जाए। बिहार के पानी और जवानी पर भरोसा है, ये केवल बिहार को नहीं, पूरे देश को बदल देंगे, इसका भरोसा है। परंतु जरूरी है कि यहां पानी का सही प्रबंधन हो और जवानी को सही अवसर मिले।"उन्होंने कहा कि अमीरों को सरकार की जरूरत नहीं पड़ती, परंतु गरीबों के कल्याण के लिए सरकार ही होती है। मोदी ने कहा, "चुनाव तो गरीबों के नाम पर लड़े गए, लेकिन सरकार गरीबों के लिए नहीं चलाई गई। आज तक जितनी भी सरकारें आई, उन्होंने अगर गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखकर सरकार चलाई होती तो देश में न गरीबी बढ़ती न अशिक्षा।"

जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद वह सुशासन के लिए लड़ते रहे। 'संपूर्ण क्रांति' का नारा देकर देश के नौजवानों में नया जोश भर दिया। आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने जयप्रकाश नारायण को जेल में डाल दिया था। आज उसी कांग्रेस के साथ स्वार्थ की राजनीति करने वाले दल गठबंधन कर बिहार की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं।उन्होंने कहा, "हमें बिहार के भाग्य को बदलना है और राज्य के नौजवान इस काम को करेंगे।"

लालू प्रसाद के गोमांस पर दिए गए एक विवादित बयान पर मोदी ने उन पर जमकर शब्दवाण चलाए। उन्होंने कहा, "यदुवंशी क्या खाते हैं, यह सवाल कर बिहार का अपमान किया गया है। जब बात आगे बढ़ी तो कहा गया कि उनके भीतर शैतान प्रवेश कर गया। सवाल यह है कि शैतान को उन्हीं का पता कैसे मिला, किसी और का ठिकाना शैतान को क्यों नहीं मिला।"प्रधानमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि जिसका पता शैतान ने ढूंढ़ लिया है, उसको क्या हम कभी देखेंगे? पहली बार पता चला है कि इंसानों के पीछे शैतान पड़ा है।

कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पीछे के दरवाजे से आने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस में अब ऐसा नेता भी नहीं बचा है, जिसका गुणगान किया जा सके। प्रधानमंत्री गुरुवार को समस्तीपुर और नवादा में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद, जद (यू) और कांग्रेस महागठबंधन के तहत चुनाव मैदान में है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD