Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वृद्धों के मुद्दे पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता : प्रणब मुखर्जी

वरिष्ठ नागरिक मानव जीवन का पुस्तकालय : विजय सांपला

वृद्धों के मुद्दे पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता : प्रणब मुखर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2015

Last updated on: Oct 01, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वृद्धों के प्रति मुद्दों पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत पर जोर दिया है। आज यहां अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित वयोश्रेष्ठ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री मुखर्जी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धों के प्रति चुनौतियों व उनसे जुड़े मुद्दों पर नए सिरे से विचार करने का अवसर प्रदान करता है। इनके प्रति समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने की जरूरत है। यह महत्त्वपूर्ण है कि बुढापे में देखभाल के लिए संस्थान स्थापित किए जाएं ओर उन्हें मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आम आदमी के लिए किफायती भी बनाया जाए।सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जरूरतमंद वृद्ध व्यक्तियों को संस्थागत देखभाल उपलब्ध करवाने की सुविधाएं पर्याप्त संख्या में स्थापित की जानी चाहिए। एक मचबूत कानून ढांचे को लागू करने से देश में वृद्धजनों की रक्षा, सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ नागरिक स्वयं भी अपना जीवन सार्थक बनाने और वे जिस समाज में रह रहे हैं उसे समृद्ध बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

अपने अनुभव व ज्ञान को साझा करके वरिष्ठ नागरिक समाज की बेहतरी में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक जीवंत ज्ञान का भंडार और चलते फिरते पुस्तकालय हैं। हमें इस ज्ञानकोष का लाभ उठाना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि किसी समाज की सफलता के लिए अनुभव व जोश की ही आवश्यकता रहती है। युवा वर्ग के पास जोश है तो वरिष्ठ नागरिक अनुभव का खजाना हैं। युवाओं को इसका लाभ उठाते हुए विकासकार्यों में रत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी पीढ़ी वर्तमान समाज के बीच सेतु का काम करती है और हमारी परंपराओं, प्राचीन ज्ञान की वाहक है। हमें ज्ञान के इस अमूल्य स्रोत का सम्मान करना सीखना ही होगा। समारोह को केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावर चंद गहलौत ने भी संबोधित किया।

 

Tags: PARNAB MUKHARJI , Pranab Mukherjee , Thaawar Chand Gehlot , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD