Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

दिग्विजय की बनाई तस्वीर मुस्लिमों का अपमान : असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 23 Sep 2015

Last updated on: Sep 23, 2015, 00:00 IST

मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने उनकी जैसी तस्वीर ट्विटर पर डाली है, उससे मुसलमानों का अपमान हुआ है। दिग्विजय ने ट्विटर पर तस्वीर डाली है जिसका आधा चेहरा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का और आधा चेहरा असदुद्दीन ओवैसी का है।ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने एक दाढ़ी और टोपी वाले इंसान का चेहरा आरएसएस नेता के चेहरे के साथ लगाकर सभी मुसलमानों का अपमान किया है।

दिग्विजय ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया है, "धार्मिक उन्माद के दो चेहरे जो देश के सामाजिक ताने-बाने को तबाह कर रहे हैं।"दिग्विजय का कहना है कि यह तस्वीर उन्हें उनके एक दोस्त ने भेजी थी।ओवैसी ने कांग्रेस महासचिव के इस काम को सांप्रदायिक करार दिया है। उन्होंने कहा, "मेरी तस्वीर का कोई महत्व नहीं है। लेकिन, अपने इस काम से आप मुसलमानों का अपमान कर रहे हैं।"ओवैसी ने यह भी जानना चाहा कि कांग्रेस राज में हुए तमाम दंगों की वजह से क्या सामाजिक ताना-बाना नहीं टूटा था।

उन्होंने पूछा, "क्या वह आपकी (दिग्विजय सिंह की) पार्टी नहीं थी जिसके राज में भागलपुर और असम में मुसलमानों का संहार हुआ था? और, तब जब बाबरी मस्जिद में मूर्ति रखी गई थी? तब जब मस्जिद का ताला खोला गया था और जब मस्जिद तोड़ी गई थी?"ओवैसी ने कहा कि एमआईएम अकेली ऐसी पार्टी है जो तेलंगाना और देश के अन्य हिस्सों में भाजपा और आरएसएस से मोर्चा ले रही है। उन्होंने कहा, "आप (दिग्विजय सिंह) अपने बच्चों की शादी में नरेंद्र मोदी को बुलाते हैं। उसकी तस्वीर भी तो पोस्ट करिये।"

 

Tags: Asaduddin Owaisi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD