Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

हरियाणा अब तक न्यूज़ पोर्टल ने व्हाट्ऐप ग्रुप के सदस्यों के लिए एक दावत का आयोजन किया

हरियाणा अब तक न्यूज़ पोर्टल ने व्हाट्ऐप ग्रुप के सदस्यों के लिए एक दावत का आयोजन किया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 19 Sep 2015

Last updated on: Sep 19, 2015, 00:00 IST

सोशल मीडिया पर किसी शहर, किसी राज्य, किसी देश के कोने में बैठे लोग एक दुसरे के घनिष्ठ दोस्त बन जाते हैं लेकिन वो बहुत किस्मत वाले होते हैं जो  एक दुसरे से वास्विक रूप से मिल पाते हैं । शुक्रवार रात्रि फरीदाबाद के एक होटल में जश्न का मौहाल था दूर दूर रहने वाले कई दोस्त आपस में गले मिलते  देखे गए । फरीदाबाद के सेक्टर 21 स्थित होटल पार्क प्लाजा में हरियाणा अब तक न्यूज़ पोर्टल ने व्हाट्ऐप ग्रुप के सदस्यों के लिए एक दावत का आयोजन किया था जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव एवं बड़खल की विधायिका सीमा त्रिखा, मशहूर उद्योगपति राजीव चावला,  शहर के जाने माने अधिवक्ता अश्वनी त्रिखा सहित शहर के सभी राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने हिस्सा लिया । इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा अब तक के आयोजन की तारीफ़ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होते रहने चाहियें ताकि भाईचारे को और बढ़ावा मिल सके । उन्होंने ग्रुप एडमिन और हरियाणा अब तक के मुख्य संपादक पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत को अपना आशिर्बाद देते हुए कहा कि आप कई सालों फरीदाबाद हरियाणा की ख़बरें दुनिया के हर कोने में पहुंचा रहे हैं जिसके लिए मैं दिल से आपको धन्यबाद दे रहा हूँ ।

ग्रुप की सदस्य सीमा त्रिखा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं कई सालों से सोशल मीडिया पर सक्रिय हूँ लेकिन आज पहली बार मैं उन चेहरों को पास से देख रही हूँ जिनका सिर्फ नाम जानती थी  । कुछ पलों के लिए श्रीमती त्रिखा भावुक भी हो गयीं और उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में यहाँ तक पहुँचने में फरीदाबाद मीडिया के साथ साथ सोशल मीडिया के भाईयों का अहम योगदान है ।फरीदाबाद में मशहूर उद्योगपति राजीव चावला ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं किसी भी देश में रहता हूँ मुझसे अपने जिले की सारी खबरें तुरंत मिल जाती हैं । चावला ने ग्रुप के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी । ग्रुप के सदस्य एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा के सुपुत्र नीरज शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सालों पहले जब मेरा भतीजा लन्दन में पढाई कर रहा था और फरीदाबाद की छोटी बड़ी खबरें वहां से पढ़कर मुझे बताता था तब मुझे बहुत खुशी होती थी । शर्मा ने हरियाणा अब तक को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा अब तक ग्रुप ने एक विश्व रिकार्ड बनाया है क्यू कि आज से पहले ग्रुप एडमिन की किसी फाइव स्टार होटल में कोई पार्टी नहीं हुई । पार्टी के आयोजन में युवा समाजसेवी विजय बैसला  और निवर्तमान पार्षद अजय बैसला का अहम योगदान रहा । विजय बैसला ने खुशी जताते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है और भाईचारा अपनी जगह और हरियाणा अब तक ग्रुप कई समाजिक मुद्दों पर चर्चाएं कर हम उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं और ग्रुप का हर सदस्य सबसे ज्यादा अपने जिले को प्यार करता है भले की वो किसी पार्टी का क्यू न हो । विजय ने कहा कि ग्रुप के सदस्यों का एक ही लक्ष्य है फरीदाबाद को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले ।  

कार्यक्रम के आयोजन में हरियाणा अब तक के ग्रुप एडमिन मुनेश पंडित का भी सराहनीय योगदान रहा । इस मौके हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने अपने सम्बोधन में ग्रुप के सदस्यों को बधाई दी । कार्यक्रम में मंच संचालन मिशन जागृति के संस्थापक महासचिव प्रवेश मलिक और अवतार सिंह से संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम में हरियाणा की पूर्व संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर के अनुज अजय राठौर, मिशन जागृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर पवन पिलानिया,  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश  भाटी, युवा भाजपा  नेता दीपक चौधरी, , राजेश डागर, मुकेश डागर, उमा शंकर  गर्ग, अमित  मिश्रा, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष राकेश घिल्डियाल,  सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, डाक्टर सौरभ  शर्मा, सौरभ शाह,  आशीष, युवा राजपूताना संगठन के अध्यक्ष सचिन ठाकुर, कुणाल भड़ाना, वरिष्ठ पत्रकार राकेश  चौरसिया, धीरेन्द्र  राजपूत, दीपक गौतम, दुष्यंत त्यागी, परवीन कौशिक, शिव कुमार, सर्वोदय अस्पताल के राजेश, सच खबर डाट काम के मुख्य संपादक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जीतेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे । कार्यक्रम के अंत में हरियाणा अब तक न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी मेहमानों का धन्यबाद किया। 

 

Tags: KRISHANPAL GURJAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD