Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Rouf Pampori)

श्रीनगर , 16 Sep 2015

Last updated on: Sep 16, 2015, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में पिछले दिनों तीन युवकों के शव सेब के बगीचे से बरामद होने के बाद अलगाववादी नेताओं की ओर से बुधवार को बुलाए गए बंद की वजह से जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य शहरों में जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर में बुधवार को दुकानें, सार्वजनिक परिवहन, शैक्षणिक संस्थान और अन्य संस्थान बंद रहे। वहीं, यातायात के सार्वजनिक साधन उपलब्ध न होने से सरकारी कार्यालयों, बैंक, और डाक खानों में भी उपस्थिति बहुत कम रही।कश्मीर विश्वविद्यालय ने बंद की वजह से बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को बारामूला जिले में सेब के एक बगीचे में तीन युवकों के शव मिले थे। उनके शव पर गोलियों के निशान थे। सैयद अली गिलानी और मुहम्मद यासीन मलिक सहित अन्य अलगाववादी नेताओं ने बुधवार को इन हत्याओं के विरोध में घाटी भर में विरोध-प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया।पुलिस ने कहा है कि मारे गए तीनों युवक आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिद्दीन से अलग हुए लश्कर-ए-इस्लाम समूह से जुड़े हुए थे। उनकी हत्या इन दोनों आतंकवादी समूहों के बीच की प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है।उधर, हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि लश्कर-ए-इस्लाम नाम का कोई आतंकवादी समूह नहीं है और उन युवकों का संबंध हिजबुल मुजाहिद्दीन से है।उसने यह भी दावा किया कि युवक सुरक्षाबलों की फर्जी मुठभेड़ में मारे गए।

 

Tags: Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD