Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

दिल्ली मेट्रो का बल्लभगढ़ तक विस्तार होगा : नरेंद्र मोदी

दिल्ली मेट्रो का बल्लभगढ़ तक विस्तार होगा : नरेंद्र मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2015

Last updated on: Sep 06, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो के बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया और कहा कि मेट्रो मार्ग को हरियाणा के बल्लभगढ़ तक बढ़ाया जाएगा। मोदी ने मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे।मोदी ने सभा स्थल से ही गाड़ी को हरी झंडी दिखाई।मोदी ने दिल्ली के जनपथ से लेकर बाटा चौक स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की।बाटा चौक मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका स्वागत किया।मोदी ने मेट्रो में आम मुसाफिरों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाईं।2,900 करोड़ रुपये लागत वाली यह मेट्रो परियोजना आईटीओ और बदरपुर मेट्रो स्टेशन के बीच वॉयलेट लाइन का विस्तार है। इस लाइन पर नौ मेट्रो स्टेशन-सराय, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर 28, बड़कल मोड़, ओल्ड फरीदाबाद, नीलम चौक अजरौंदा, बाटा चौक और एस्कॉर्ट्स मुजेसर होंगे।

इस साल के आखिर तक रोजाना करीब 1.95 लाख यात्रियों द्वारा इस नए मेट्रो कॉरिडोर का इस्तेमाल करने की संभावना है।मोदी ने जनसभा में कहा कि इस मार्ग के खुलने से साप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए साधन मिलेंगे।उन्होंने बताया कि इस विस्तारित मार्ग की बिजली की कुछ जरूरतों की पूर्ति सौर संयंत्रों से होगी।उन्होंने हरियाणा को अपना दूसरा शहर बताया और कहा कि गुजरात के बाद उन्होंने सबसे अधिक समय हरियाणा में ही बिताए हैं।उन्होंने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले फरीदाबाद की सड़कों पर खूब स्कूटर चलाए हैं।नई मेट्रो लाइन रविवार अपराह्न् चार बजे से आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD