हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लाखों पूर्व सैनिकों की दशकों पुरानी 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग को आज पूरा करके उस वादे को पूरा कर दिया जो उन्होंने लोकसभा चुनाव से पूर्व अपने चुनावी अभियान की पहली रैली में रेवाड़ी में किया था. यह रैली पूर्व सैनिकों ने आयोजित की थी. कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की यह वादा पूरा करके श्री मोदी ने देश की रक्षा से जुड़े सैनिकों का मान सम्मान बढ़ाया है. कैप्टन अभिमन्यु ने वादा पूरा करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, देश के रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली, और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है.कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की देश के पूर्व सैनिक लम्बे समय से इसकी मांग करते आ रहे रहे थे लेकिन उनकी यह मांग अधूरी ही थी.
कैप्टन अभिमन्यू ने कहा की 1973 से पहले देश में 'वन रैंक, वन पेंशन' लागू था लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसे ख़त्म कर दिया था. देश के पूर्व सैनिक पिछले 42 साल से इसे लागु करने के लिए संघर्ष कर रहे थे. अब भाजपा की सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा किया है.कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की पिछले चार दशकों से देश के पूर्व सैनिकों के साथ जो अन्याय हो रहा था उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाप्त करते हुए लाखों पूर्व सैनिकों का मान सम्मान बढ़ाया है. इसके लागू होने से सैनिकों का मनोबल ऊँचा होगा। वित्त मंत्री ने कहा की श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस दिवस के मौके पर 'वन रैंक वन पेंशन' की घोषणा करके सरकार ने इस दिन को और भी ऐतिहासिक बना दिया है. देश के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सदैव ही देश के सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव रखती रही है और भविष्य में भी जब भी सैनिकों या पूर्व सैनिकों के कोई भी विषय होंगे उनके संबंध में प्राथमिकता के आधार पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिए जाएंगे।