Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री ने 56 इंच का सीना दिखाकर झूठे वादे किए : सोनिया गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Aug 2015

Last updated on: Aug 30, 2015, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान 56 इंच का सीना दिखाकर जो वादे किए गए, वे सब खोखले साबित हो गए। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई को और धार देने के लिए वह बिहार आई हैं। बिहार में सत्तारूढ़ दल सहित तीन दलों के महागठबंधन द्वारा आयोजित 'स्वाभिमान रैली' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी सत्ता में आने से पहले पाकिस्तान को चुनौती देते थे, लेकिन उनके सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान लगातार आंख दिखा रहा है।" 

उन्होंने कहा, "आपको सोचना पड़ेगा कि जिन्होंने अपना 56 इंच का सीना दिखाकर देश की जनता से झूठा वादा किया, क्या आप उस पर विश्वास करेंगे?" 

उन्होंने गठबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के झूठे वादे और उनकी सांप्रदायिक सोच के खिलाफ हम इकट्ठा हुए हैं। एक जैसी समाजिक सोच के कारण हम एक हैं। हम मिलकर भाजपा व अन्य सांप्रदायिक ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे। सोनिया ने कहा, "महागठबंधन धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास रखता है और विकास की राजनीति करने के लिए संकल्पित है।" केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी किसानों की जमीन छीनकर अपने चंद दोस्तों को देना चाहते हैं। 

देश में किसानों की रक्षा के लिए हमने लड़ाई लड़ी और भूमि अधिग्रहण विधेयक पर सरकार को झुकना पड़ा। केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था डगमगा रही है, महंगाई बढ़ रही है, रुपये की कीमत गिर रही है। उन्होंने कहा, "रैली में आए लोगों ने यह साबित कर दिया है कि बिहार के लोग अपने स्वाभिमान की रक्षा करना जानते हैं, लेकिन कुछ लोग बिहार के लोगों को नीचा दिखाने में जुटे हैं। वे बिहार के डीएनए पर सवाल उठाते हैं तो कभी बिहार की सभ्यता का मजाक उड़ाते हैं तो कभी राज्य को ही बीमारू बताते हैं।"

बिहार के विकास में कांग्रेस के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बिहार को आगे ले जाने में कांग्रेस का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार थी, तब बिहार की मदद की गई। बिहार को आगे ले जाने में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का अहम योगदान है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल का एक-चौथाई समय गुजार चुका है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। जो वादे किए गए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए। अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने गठबंधन किया है, जिसे गठबंधन नाम दिया गया है।

 

Tags: sonia gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD