Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

प्याज हो सकता है और महंगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Aug 2015

Last updated on: Aug 22, 2015, 00:00 IST

अपने महंगे दामों के कारण कई बार संसद तक में चर्चा का विषय बन चुका प्याज एक बार फिर लोगों को रुलाने पर अमादा है। बाजार में प्याज के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, अभी और बढ़ने की संभावना है। अभी कुछ दिन पहले थोक कारोबारियों ने प्याज के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो किए थे। इसके बाद इसमें इजाफा हुआ और ये बढ़कर 40 रुपये तक पहुंच गया। लोग अंदेशा जता रहे थे कि कहीं प्याज के दाम उन्हें रुला ही न दें और हुआ भी यही। अब हालत ये है कि इसके दामों में अचानक और उछाल आ गया है। 

अब यही प्याज 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। दुबग्गा सब्जी मंडी संघ के अध्यक्ष और टमाटर के बड़े व्यापारी नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी अचानक बढ़ने लगे हैं। अभी कुछ दिन पहले जो हरी मटर 40 रुपये किलो बिक रही थी आज उसके दाम 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। बंदगोभी जो 8 रुपये प्रति पीस पूरे बाजार में कोई खरीद नहीं रहा था, उसके दाम भी चढ़कर 15 से 18 रुपये हो गए हंै। उन्होंने बताया कि इन सबके अलावा टमाटर के दाम पहले से लोगों को सता रहे हंै। 

हालत ये है कि टमाटर के भाव 40 रुपये प्रति किलो से नीचे आ ही नहीं रहे हैं। इसको देखते हुए कई परिवारों ने तो टमाटर से ही तौबा कर ली है और घरों में उसके विकल्प तलाशे जा रहे हैं। राइनी ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों के नहीं आ पाने से भी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होती है। उधर, प्याज के दामों में इजाफा के बाद कालाबाजारी करने वाले लोगों की पौ-बारह है। वे बाजार का रुख भांपते हुए प्याज के भंडारण में जुट गए हैं, जिससे मौके का फायदा उठाकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। 

प्याज के दामों में अचानक आए इस उछाल के पीछे बेंगलुरू से आने वाले प्याज की आवक में कमी बताई जा रही है। अगर ये सिलसिला जारी रहा है तो प्याज 100 रुपये किलो तक पहुंच सकता है और लोगों को एक बार फिर पुराने दिनों की याद आ सकती है।

 

Tags: Petrol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD