Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

सम्मन नहीं मिला, राहुल से कभी नहीं मिला : ललित मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Aug 2015

Last updated on: Aug 12, 2015, 00:00 IST

आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने कहा है कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से कोई सम्मन नहीं मिला है। उन्होंने पैसों में हेरफेर के आरोपों को बकवास बताया है। इंडिया टुडे टीवी को दिए गए साक्षात्कार में ललित मोदी ने पहले कही बात से यू-टर्न लेते हुए कहा कि उनकी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वड्रा से कभी कोई मुलाकात नहीं हुई। ललित मोदी ने जुलाई में ट्वीट किया था कि आईपीएल कमिश्नर रहने के दौरान उन्होंने राहुल गांधी और रॉबर्ट वड्रा को लाभ पहुंचाया था।

ललित मोदी ने कहा, "यह पूरा विवाद मेरे इर्द-गिर्द चल रहा है और मेरे चारों ओर एक बड़ा अखाड़ा है। मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है। मुझे प्रवर्तन निदेशालय से आज की तारीख तक कोई सम्मन नहीं मिला है। मुझे बताया गया कि सम्मन ईमेल से भेजा गया है लेकिन मुझे तो कोई मेल नहीं मिला।"मोदी ने कहा, "यह आरोप कि मैंने वर्ल्ड स्पोर्ट ग्रुप (डब्ल्यूएसजी) से पैसा लिया था, बेकार की बात है। यह डील सोनी और डब्ल्यूएसजी के बीच हुई थी। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं था। इन लोगों ने मुझे परेशान करने के लिए एक बेकार बात गढ़ ली है।"

उन्होंने कहा, "मुझे इंटरपोल से पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि मेरे खिलाफ कोई रेड कार्नर नोटिस नहीं जारी किया जाएगा और मुझे अपनी बात रखने दी जाएगी।"उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से संसद में जो कुछ हो रहा है, उससे साफ है कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है।मोदी से पूछा गया कि क्या वह राहुल और प्रियंका से मिले थे। कुछ ऐसा ही उन्होंने ट्वीट किया था। जवाब में मोदी ने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मैं राहुल या प्रियंका से मिला था।"उनसे पूछा गया कि वह भारत आकर अपनी बात क्यों नहीं रखते। मोदी ने जवाब में कहा, "मेरी जान को अंडरवर्ल्ड से खतरा है। मैं अपनी सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकता।"

 

Tags: Lalit Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD