दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक को बहुत बढ़िया करार दिया। तृणमूल कांग्रेस की नेता के साथ मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा ममता दी। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"यह बैठक तृणमूल सांसद व ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुई।आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह भी कहा कि आप की ओर से 22 सितंबर को आयोजित सहकारी संघवाद पर संगोष्ठी में वह ममता के शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।
ममता ने इसमें शामिल होने पर सहमति जताई है।ममता ने कहा, "घरेलू वातावरण में उनकी मेजबानी करना अच्छा लगा।" उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को उन्होंने कोलकाता दौरे पर बुलाया है।ममता कई मुद्दों पर केजरीवाल सरकार के केंद्र सरकार के साथ टकराव का समर्थन कर चुकी हैं।