Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

मनुष्य का काम केवल कर्म करना, फल देना भगवान का काम: जया किशोरी

बजाओ राधा नाम की ताली: कृष्ण भुटानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 11 Aug 2015

Last updated on: Aug 11, 2015, 00:00 IST

भगवान को प्राप्त करने के लिए ऐसे तो तप, कड़ी साधना, त्याग आदि अनेक मार्ग हैं, परंतु आज के आधुनिक युग में ये सब कर पाना वास्तव में कठिन है। परंतु ईश्वर को प्राप्त करने के लिए सच्चे मन से की गई भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलकर प्रभू को सरलता से प्राप्त कर सकते हैं। उक्त उद्गार प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी ने रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया में शिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्री मद् भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं से कही।किशोरी जी ने कहा कि हमें ठाकुर जी पर अटुट विश्वास रखना चाहिए। वैसे तो ठाकुर जी सर्व सामर्थ हैं, बलवान हैं, किंतु उनकी भी एक कमजोरी है। वो अपने भक्त को रोता हुआ नहीं देख सकते। वो भक्त के वैराग्य के आगे कमजोर पड़ जाते हैं। बस हमें ठाकुर जी की इसी कमजोरी को पकड़ना है और उनको हृदय से पुकारना है कि हे नाथ! मैं जो भी हूं जैसा भी हूं बस आपका ही हूं। तेरी ही शरण में हूं। उन्होंने कहा कि बल, मान, पद, प्रतिष्ठा का अभिमान त्याग कर सरल बनकर शरण में चले आओ। ठाकुर जी को पा सकोगे।

जया किशोरी ने कहा कि हाथी कितना बलशाली होता है लेकिन अगर वो जलधारा के विपरित चले तो जलधारा में बह जाएगा। लेकिन इसके विपरित मछली कितनी कमजोर होती है, लेकिन मछली उलटी जलधारा में जल प्रवाह में आराम से तैर कर निकल जाती है। क्योंकि मछली ने जल की शरण ग्रहण की हुई है।  जो जाके शरण गहै ताको बाकी लाज! हमें तो बस ठाकुर जी की शरण में जाना है। बाकी हमारा सारा दायित्व ठाकुर जी संभाल लेंगे। हमें बस कर्म करते रहना चाहिए और भगवान उसका जो भी फल दे उसे खुशी-खुशी ग्रहण करना चाहिए।कथा के सातवें और अंतिम दिन ठाकुर जी के 16108 विवाह, बाणासुर की कथा, भोमासुर की कथा, जरासंघ का वध, द्रोपदी चीर हरण, विदुर कथा, सुदामा जी का चरित्र, यदुवंश का विलय, ठाकुर जी का स्वलौक गमन, शुकदेव जी की विदाई एवं राजा परिक्षित को तक्षक नाग द्वारा डसने की कथाएं सुनाई गई व कलाकारों ने कथाओं से संबंधित मन मोहक झांकियां प्रस्तुत की।

इससे पहले प्रसिद्ध भजन गायक कृष्ण भुटानी ने अपने चीर परिचित अंदाज में राधा-कृष्ण के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबुर कर दिया। इस दौरान भुटानी ने सबके संकट दूर करेगी, वो बरसाने वाली, बजाओ राधा नाम की ताली व आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया सहित अनेक भजन सुनाकर भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया।कथा के अंत में श्री बाबा तारा कुटिया चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाल कांडा व कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने भक्तों सहित बाबा तारा की आरती की व सभी श्रद्धालुओं को बुधवार को शिवरात्री पर्व पर कुटिया में आयोजित होने वाले हवन यज्ञ व भंडारे में शिरक्त करने का आह्वान किया।

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD