Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोगों को जागरूक करें पैरा लीगल वॉलंटियर्स: पी.पी. रांटा

एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश ने की अपील , अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी पैरा लीगल वॉलंटियर्स को दी जानकारियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 09 Aug 2015

Last updated on: Aug 09, 2015, 00:00 IST

जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष पी.पी. रांटा ने कहा है कि पैरा लीगल वॉलंटियर्स आम लोगों व न्यायिक व्यवस्था के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करके सबको न्याय दिलाने और कानूनी जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पी.पी. रांटा रविवार को देव सदन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए आयोजित एक कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्याय दिलाने और उनमें कानूनी जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने एक बहुत ही सरल व्यवस्था लागू की है। इसमें पैरा लीगल वॉलंटियर्स की अहम भूमिका है। पंचायत स्तर पर तैनात ये वॉलंटियर्स जहां लोगों को जागरूक कर सकते हैं, वहीं इन्हीं के साथ नियुक्त किए गए रिटेनर वकीलों के माध्यम से वे लोगों की कानूनी मदद भी कर सकते हैं। 

रांटा ने बताया कि महिलाओं, बच्चों, एससी-एसटी, विकलांगों, आपदा प्रभावितों तथा सालाना एक साल से कम आय वाले लोगों को मुफ््त कानूनी सहायता का प्रावधान है। सभी पैरा लीगल वॉलंटियर्स इस सुविधा और अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में लोगों को अवश्य जानकारी दें।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश कंवर पवनजीत सिंह ने कहा कि बहुत से मामले लोक अदालतों और मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी निपटाए जा सकते हैं। अब महीने के हर दूसरे शनिवार को लोक अदालतें लगाई जाती हैं। इनकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इनमें कोई कोर्ट फीस भी नहीं लगती है और मामलों का निपटारा भी तुरंत हो जाता है। ऐसे मामलों को सामने लाने में पैरा लीगल वॉलंटियर्स एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू अमन सूद ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए न्यायिक परिसरों में फ्रंट ऑफिस भी स्थापित किए गए हैं। वॉलंटियर्स कानूनी मदद के लिए आम लोगों को फ्रंट ऑफिस में ला सकते हैं। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाहौल-स्पीति गौरव महाजन ने भी मुफ््त कानूनी सहायता, महिलाओं व बच्चों के अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम व कई अन्य अधिनियमों की जानकारी दी। 

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD