हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुखविंदर सुखू ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आयोजित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।सुखू ने पार्टी सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि संसद के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी सत्तारूढ़ पार्टी की है, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस सांसदों को निलंबित कर अलोकतांत्रिक काम किया है।