Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्याज का भाव अक्टूबर तक चढ़ा रहेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2015

Last updated on: Aug 02, 2015, 00:00 IST

बेमौसमी बारिश और कम उत्पादन के कारण आसमान पर पहुंचा प्याज का भाव अक्टूबर तक बढ़ा रहेगा। व्यापारियों के मुताबिक, उसके बाद नया प्याज बाजार में आ जाने से कीमत कम हो सकती है। शीष उद्योग संघ ने कहा कि गत कारोबारी वर्ष (2014-15) दो करोड़ टन प्याज उत्पादन का करीब 30-35 फीसदी हिस्सा फरवरी से अप्रैल के बीच हुई बेमौसमी बारिश के कारण बर्बाद हो गया।नवी मुंबई में प्याज के थोक व्यापारी राजीव मनियार ने आईएएनएस से कहा, "अधिक नमी, मिट्टी की स्थिति खराब होने तथा अन्य कारणों से बर्बादी और बढ़ गई।"

इन कारणों से प्याज की कीमत थोक और खुदरा बाजारों में 50-60 फीसदी बढ़ गई है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने पाकिस्तान, चीन, मिस्र तथा अन्य देशों से करीब 10 हजार टन प्याज का आयात भी किया पर कीमत कम नहीं हुई है।

कीमत बढ़ने से रोकने के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय ने प्याज का निर्यात रोकने के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य जून के 250 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 425 डॉलर कर दिया है।

बेंगलुरू आलू और प्याज के थोक व्यापारी श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, "प्याज आपूर्ति बढ़ाने के लिए भंडार बनाने में असफलता तथा निर्यात पर नियंत्रण लगाने में देरी होने से हर साल इन महीनों में प्याज की कीमत बढ़ जाती है।"मनियार ने कहा, "मुंबई के थोक बाजार में कीमत 22 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 32 रुपये हो गई है। खुदरा बाजार में यह 42-45 रुपये हो गई है।"भारत हालांकि चीन के बाद दुनिया में प्याज का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन देश में प्याज की उपज प्रति एकड़ 14 टन है, जाजे चीन में 22 टन, म्यांमार में 23 टन अैर तुर्की में 30 टन है।उत्तर प्रदेश में प्याज की कीमत प्रति किलोग्राम 40 रुपये है, जो एक साल पहले 20 रुपये थी।कनार्टक में यह गत एक महीने में 25-30 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 50-55 रुपये हो गई है।

 

Tags: Petrol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD