Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीसीडब्ल्यू ने महिला अपराधों पर दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Aug 2015

Last updated on: Aug 01, 2015, 00:00 IST

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी को शनिवार को पत्र लिखा और महिलाओं के खिलाफ अपराध की शिकायतों की संख्या पर जानकारी मांगी है। आयोग की नई अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बस्सी को भेजे पत्र में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ सहित तमाम मामलों में दर्ज शिकायतों का ब्योरा मांगा है। पत्र में खासकर आनंद पर्वत इलाके में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ब्योरा मांगा गया है।आनंद पर्वत में एक युवक ने पिछले दिनों 19 साल की मीनाक्षी नामक लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि यह दिल्ली महिला आयोग का अधिकार है कि वह महिलाओं के हितों और सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी नजर बना कर रखे।

उल्लेखनीय है कि मीनाक्षी की हत्या और राजधानी में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों की वजह से आयोग महिला सुरक्षा के मुद्दे का अध्ययन करना चाह रहा है। इसके बाद आयोग केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को अपने सुझाव दे सकेगा।पत्र में यह भी बताने को कहा गया है कि किन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और कितने मामलों में पीड़ित को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। खासकर आनंद पर्वत इलाके में कितनों को पुलिस सुरक्षा दी गई है। पत्र में उन जगहों का विवरण भी मांगा गया है जो महिलाओं के लिए असुरक्षित माने जा रहे हैं। साथ ही उन थानों की सूची भी मांगी गई है जहां 2014-15 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। मालीवाल ने साथ ही दिल्ली में पुलिसकर्मियों की संख्या और इसमें महिलाओं के अनुपात की भी जानकारी मांगी है।दिल्ली महिला आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि अपराध का यह ब्योरा राजधानी में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर मांगा गया है।

 

Tags: DCW

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD