पंजाब में हमला कायरतापूर्ण : अरविद केजरीवाल
Web Admin
5 Dariya News
नई दिल्ली , 27 Jul 2015
Last updated on: Jul 27, 2015, 00:00 IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के दीनानगर शहर में हुए आतंकवादी हमले को 'कायरतापूर्ण' करार दिया। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "हम पंजाब में मासूम लोगों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की पुरजोर निंदा करते हैं।"उन्होंने लिखा, "हम पंजाब के लोगों के साथ हैं और आशा करते हैं कि गुनहगार जल्द पकड़े जाएंगे।"आतंकवादियों ने सोमवार सुबह दीनानगर कस्बे के एक बस स्टैंड पर हमला किया और फिर वे एक पुलिस स्टेशन में घुस गए, जहां वे अब भी छिपे हुए हैं और रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। सुरक्षा बल थाने के बाहर से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।