Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता बनर्जी के लंदन दौरे पर बाबुल सुप्रियो के सवाल

बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 25 Jul 2015

Last updated on: Jul 25, 2015, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ब्रिटेन दौरे से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को उनके दौरे पर सवाल उठाया और राज्य में अनुकूल औद्योगिक माहौल की कमी पर दुख जाहिर किया। शहरी विकास राज्य मंत्री सुप्रियो ने कहा, "लोग उनके सिंगापुर दौर से मिलने वाले लाभ का अभी भी इंतजार कर रहे हैं, वह अब 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन जा रही है, जो कि राजकोष पर निर्थक भार है। जब राज्य के लोग असंतुष्ट हैं तो फिर विदेश दौरे का क्या मतलब है।"उन्होंने कहा, "राज्य सरकार के कर्मचारियों को 49 फीसदी महंगाई भत्ता अभी भी नहीं मिला और लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। इसलिए जब बंगाल के लोग ही संतुष्ट नहीं तो, फिर कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि विदेशी यहां निवेश करेंगे।"

आसनसोल से सांसद सुप्र्रियो ने कहा कि राजनीतिक छल-कपट ने पूर्वी राज्यों, विशेषकर बंगाल के विकास को रोक दिया है।उन्होंने कहा, "जमीनी स्तर पर काफी समस्या है, चाहे वह व्यवसायी संघ हो या फिर व्यवसाय में सरलता की कमी, यह वास्तव में बंगाल में निवेश को आने से रोक रहे हैं।"सुप्रियो ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश का एक हिस्सा राजनीतिक छल-कपट के कारण वंचित रहा है। बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां बंद हुई हैं।"वहीं, अर्थशास्त्री और नीति आयोग के सदस्य विबेक देबरॉय ने भी इसी सुर में कहा कि सरकार को औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल तैयार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "यह आमतौर पर कहा जाता है कि लक्ष्मी और सरस्वती कभी साथ नहीं रहती। लेकिन एक बार पश्चिम बंगाल में दोनों साथ रहती थीं। यह अलग सवाल है कि ये बंगाल से क्यों दूर हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इन्हें वापस लाया जा सकता है।"सुप्रियो और देबरॉय ने ये बातें इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम के दौरान कही।बनर्जी की छह दिवसीय यात्रा के दौरान वित्त मंत्री अमित मित्रा, आईटीसी के अध्यक्ष वाई.सी.देवेश्वर सहित अन्य उद्योगपति भी उनके साथ होंगे।दौरे का फैसला ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन के न्योते पर किया गया है।

 

Tags: Babul Supriyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD