Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

कांग्रेस का इतिहास षड्यंत्रों से भरा : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 23 Jul 2015

Last updated on: Jul 23, 2015, 00:00 IST

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे हमले का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद चंद्रशेखर की जन्म स्थली अलीराजपुर के भाबरा में आयोजित समारोह में जवाब देते हुए कहा कि 'कांग्रेस का इतिहास षड्यंत्रों से भरा पड़ा है।' भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहीदों को प्रणाम समागम का उद्घाटन करते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का पुण्य स्मरण किया और कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चन्द्रशेखर आजाद ने आजाद भारत का सपना देखा था और हर व्यक्ति को न्याय, अच्छे जीवन स्तर की कल्पना की थी। मध्यप्रदेश सरकार उस दिशा में प्राणपण से जुटी हुई है। 

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद स्वाधीनता के इतिहास को पटरी से उतार दिया और इस तरह परिभाषित किया जैसे आजादी का सारा श्रेय नेहरू गांधी परिवार को ही हासिल है। सुभाषचन्द्र बोस जैसे देशभक्तों का योगदान भी कांग्रेस ने कबूल नहीं किया। कांग्रेस का इतिहास षडयंत्रों से भरा हुआ है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वह कांग्रेस के षड्यंत्रों का भंडाफोड़ करें। कांग्रेस को लगने लगा है कि शिवराजसिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी को बेदखल करना असंभव हो चुका है, इसलिए चरित्रहनन की राजनीति कांग्रेस का एजेंडा बन चुका है। मुझे बदनाम करने का बीड़ा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संभाला है, हमें इसी कड़ाई से जनता की अदालत में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD