Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

हिमाचल को सब्जी उत्पादन से 2500 करोड़ रुपये कमाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jul 2015

Last updated on: Jul 19, 2015, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में सब्जियों का उत्पादन बढ़कर सालाना 14.60 लाख टन हो गया है और इससे होने वाली कमाई भी बढ़कर 2,500 करोड़ रुपये हो गई है। एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी। राज्य के बागवानी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान खरीफ (मानसून) सत्र में चार लाख हेक्टेयर खेत में अनाजों की बुआई की गई है और इसका 8.85 लाख टन उत्पादन लक्ष्य तय किया गया है।अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मौजूदा कारोबारी साल में कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से विभिन्न योजनाओं के तहत 450 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण को शीर्ष वरीयता दी जाएगी और इस पर 66 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे।

राज्य की कृषि और बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था मानसून पर काफी निर्भर करती है।अधिकारी ने बताया कि इस साल भी 10 एकड़ क्षेत्र में काफी की पैदावार की जाएगी और मटर, टमाटर तथा अदरख के लिए बीमा योजना जारी रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण परियोजना के दूसरे चरण में तकनीकी सहयोग के लिए जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी से संपर्क किया है।राज्य सरकार चार राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी कार्यान्वयन कर रही है और उनके लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।सरकार ने कृषि को कृषि व्यापार में बदलने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें शामिल हैं 110 करोड़ रुपये की वाईएस परमार स्वरोजगार योजना, 154 करोड़ रुपये की राजीव गांधी माइक्रो इर्रिगेशन योजना और 20 करोड़ रुपये की बोरवेल एवं लिफ्ट इर्रिगेशन योजना।

किसानों और खेत मजदूरों को दुर्घटना में घायल होने या मौत होने की स्थिति में मुआवजा देने के लिए मुखिया मंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना शुरू की गई है।इस योजना के तहत खेत या कृषि मशीनों के साथ काम करते हुए मृत्यु होने पर डेढ़ लाख रुपये और स्थायी विकलांगता की स्थिति में 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।सब्जी उत्पादन से राज्य को सालाना ढाई हजार करोड़ रुपये आय होती है और बागवानी से 3,200 करोड़ रुपये से अधिक सालाना आय होती है।अलग तरह की जलवायु वाली सब्जियों और फूलों के उत्पादन से और नियंत्रित वातावरण श्रंखला स्थापित करने से किसानों की आय बढ़ने का अनुमान है।

 

Tags: Spokesperson Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD