Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

दार्जिलिंग में ताजा भूस्खलन के बीच राहत कार्य जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलीगुड़ी/कोलकाता , 03 Jul 2015

पश्चिम बंगाल के भूस्खलन प्रभावित दार्जिलिंग में राहत एवं बचाव कार्य शुक्रवार को भी जारी हैं। इलाके में भूस्खलन की नई घटना भी सामने आई है। जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक 32 शव बरामद हुए हैं और 11 लोग लापता हैं।जिलाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया, "लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान अभी जारी है। राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।"राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन टीम तथा भारतीय सेना एकसाथ राहत एवं बचाव अभियान चला रही है।

इस बीच, बंगाल-सिक्किम सीमा पर रोंगपो के नजदीक ताजा भूस्खलन हुआ है, जिससे मरम्मत के काम में बाधा आई है।जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के प्रभारी आर.के.जोशी ने बताया, "लगातार हो रही बारिश और ताजा भूस्खलन से हमारा काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन अगर मौसम ठीक रहा, हम जल्द से जल्द सड़क संपर्क बहाल करने में सक्षम होंगे।"मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इलाके का दौरा किया था और वह लगातार राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाई हुई हैं।

जलपाईगुड़ी जिले का बड़ा हिस्सा अब भी जलमग्न है। प्रशासन ने नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण रेड अलर्ट जारी किया है।ममता ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण (जीएसआई) को मिरिक इलाके के विशेष सर्वेक्षण के आदेश दे, जो भूस्खलन से सबसे प्रभावित है। वहां भूस्खलन से सबसे अधिक 24 लोगों की मौत हुई है।

 

Tags: Weather , HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD