Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

न्यायिक सम्मेलन में नशे की समस्या पर हुआ मंथन: जस्टिस टीएस ठाकुर

नशे को रोकने के लिए युवाओं में जागरूकता की आवश्यकता: मुख्य न्यायधीश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 13 Jun 2015

Last updated on: Jun 13, 2015, 00:00 IST

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर ने कहा है कि नशीले पदार्थों की तस्करी व सेवन एक बड़ी समस्या बन गई है और इससे निपटने के लिए जांच एजेंसियों व अभियोजन पक्ष में बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर शनिवार को मनाली में नालसा के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का विषय ‘नशीले पदार्थों की समस्या-अवलोकन, चुनौतियां और समाधान’ था। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर ने राजनेताओं व पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों से अपील की कि वे नशीले पदार्थों के उत्पादन व तस्करी को रोकने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या के समाधान पर राष्ट्रीय नीति के निर्धारण में यह सम्मेलन एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स तस्करों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन अभियान में पुलिस, अभियोजन और न्यायालयों के अलावा अन्य एजेंसियों, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और पंचायतीराज संस्थाओं की भूमिका भी बहुत जरूरी है। 

उन्होंने सुझाव दिया कि पंचायत चुनाव के समय उम्मीदवारों से एक हल्फनामा लेने पर विचार किया जा सकता है, जिसमें पंचायत के अधिकार क्षेत्र में भांग, अफीम आदि नशीले पदार्थों की खेती न करने शपथ ली जाए। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी जागरूकता अभियानों में शिक्षण संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नालसा और राज्य विधिक सेवाएं समितियां भी योगदान देने को तैयार हैं। ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए नालसा धनराशि का प्रावधान कर सकती है। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर ने कहा कि नशे का सेवन एक परिवार, समाज और राष्ट्र को तबाह कर सकता है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को पहल करनी पड़ेगी। विशेषकर युवा पीढ़ी और स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना अति आवश्यक है। तीन दिवसीय सम्मेलन की चर्चा करते हुए मुख्य न्यायधीश ने कहा कि इसमें नशे की समस्या व समाधान के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई है, जोकि नीति निर्धारण में काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी अभियान में सरकारी एजेंसिंयों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं, लीगल एड क्लीनिक्स और पैरा लीगल वॉलंटियर्स भी अहम योगदान दे सकते हैं। इससे पहले हिमाचल उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा तीन दिवसीय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। उच्च न्यायालय रजिस्ट्रार जनरल सीवी बरोवालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी, न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायधीश, राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरणों के सचिव व अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Kaul Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD