Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मैगी की जांच प्रमाणिक प्रयोगशालाओं में हुई : नियामक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2015

Last updated on: Jun 09, 2015, 00:00 IST

खाद्य सुरक्षा नियामक ने मंगलवार को कहा कि मैगी की जांच करने वाले प्रयोगशालाओं की प्रामाणिकता में कोई संदेह नहीं है और जांच में सभी नियमों का पालन किया गया है। इस आशय की रपट आई थी कि कोलकाता में प्रयोगशाला ने जब मैगी के नमूनों की जांच रपट नियामक को दी थी, तब उसके पास मान्यता नहीं थी।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युधवीर सिंह मलिक ने आईएएनएस से कहा, "हां मैं स्वीकार करता हूं कि कोलकाता के केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला (सीएफएल) ने जांच की थी। लेकिन दूसरे प्रयोगशाला भी थे।"मलिक ने कहा, "मैं अधिक जानकारी नहीं दे सकता हूं।"प्राधिकरण द्वारा गत वर्ष दो दिसंबर को जारी अधिसूचना में सीएफएल उसके द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में था। लेकिन एक अप्रैल, 2015 को जारी सूचना में उसका नाम नहीं था।

रपट के मुताबिक, यदि इस साल एक अप्रैल के बाद प्रयोगशाला ने जांच रपट सौंपी है, तो यह जांच एक ऐसे प्रयोगशाला द्वारा की गई है, जिसके पास इसके लिए जरूरी मान्यता नहीं है।इस पर मलिक ने कहा, "जांच नियमों के तहत की गई है। मैं इतना ही कह सकता हूं।"उल्लेखनीय है कि जांच रपट में हानिकारिक पदार्थो की मौजूदगी के कारण नियामक ने पांच जून को मैगी की सभी नौ किस्में बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। कई और प्रयोगशालाओं में की गई जांच में भी मैगी में सीसा और एमएसजी की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई है।मैगी बनाने वाली कंपनी ने हालांकि चार जून को नियामक के सामने दी गई प्रस्तुति में नियमों का पालन नहीं किया और कहा कि उसे सही जानकारी नहीं दी गई थी। कंपनी ने साथ ही कहा कि जिन नमूनों की जांच कोलकाता के प्रयोगशाला में हुई है, उसके पैकेट लंबे समय से खुले हुए थे।

 

Tags: MAGGI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD