Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

हीरो ग्रुप मोहाली में बनाएगा नई हीरो होम्स परियोजना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 04 Jun 2015

Last updated on: Jun 04, 2015, 00:00 IST

हीरो कारपोरेट सर्विस लिमिटेड की रियल एस्टेट इकाई हीरो रियल्टी ने गुरुवार को मोहाली में 181 करोड़ रुपये में एक प्राइम ग्रुप हाउसिंग साइट की बोली में सफल होने की घोषणा की। कंपनी ने यह जमीन जीएमएडीए (द ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा आयोजित की गई बोली में हासिल की। हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश वर्मा ने कहा, "एक बार यह साइट शुरू और निर्माण कार्य के लिए तैयार हो जाए, तो हम लोगों को पूरा कॉम्पलेक्स तैयार कर सौंप देंगे। परियोजना की लागत करीब 1,000 करोड़ रुपये आएगी। यह हमारे लिए अच्छा अधिग्रहण रहा और हीरो होम्स के अपने नजरिए को बरकरार रखते हुए हम इस परियोजना को भी उच्च मानकों का पालन करते हुए पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"करीब 18.5 एकड़ की यह जमीन मोहाली के सेक्टर-88 में स्थित है, जो सेक्टर-89 में विकसित किए गए मोहाली सिटी सेंटर से सटी हुई है और जीएमएडीए की बेहद प्रतिष्ठित परियोजना पूरब अपार्टमेंट्स से भी नजदीक है। जीएमएडीए द्वारा विकसित की जा रही पूरब अपार्टमेंट्स का निर्माण कार्य जारी है और इसमें 3,000 मकान बिक चुके हैं। इसके नजदीकी इलाके में अग्रणी डेवलपरों द्वारा विकसित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य अलग-अलग चरण में है।वर्मा ने कहा, "हमारा लक्ष्य मध्य वर्ग का आवासीय हाउसिंग सेक्टर है और हमारी योजना विभिन्न आकार और प्रकार के 1,250 अपार्टमेंट्स विकसित करने की है। पंजाब हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण केंद्र है और मोहाली में इस तरह की परियोजनाएं मिलने से यहां हमारी पकड़ और मजबूत होगी।"

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD