Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आईओसी ने की ब्लाटर के फैसले की सराहना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेड्रिड , 03 Jun 2015

Last updated on: Jun 03, 2015, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने फीफा में नए नेतृत्व का मार्ग खोलने के लिए सेप ब्लाटर के फीफा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले की सराहना की। बाख ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "जरूरी सुधारों के लिए तथा जरूरी बदलाव के मद्देनजर नए नेतृत्व को मार्ग देने के उद्देश्य से इस्तीफा देने के ब्लाटर के फैसले का हम सम्मान करते हैं।"समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 1999 से आईओसी के सदस्य ब्लाटर फीफा अध्यक्ष पद से हटने के साथ ही आईओसी की सदस्यता भी गंवा देंगे।भ्रष्टाचार के व्यापक आरोपों के बीच बीते शुक्रवार को ब्लाटर फीफा के लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष बने और आईओसी ने उनके अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही भ्रष्टाचार से निपटने के लिए फीफा से ओलम्पिक एजेंडा-2020 को लागू करने का आग्रह भी किया था।पिछले सप्ताह फीफा के 65वें अधिवेशन में बाख ने कहा था, "आईओसी ओलम्पिक एजेंडा-2020 लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान की है।"फीफा अधिकारियों के लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरते जाने के कारण नाटकीय घटनाक्रम में ब्लाटर ने अध्यक्ष चुने जाने के चार दिन बाद ही मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा कर दी।

 

Tags: FIFA , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD