Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पारदर्शी रिकॉर्ड के लिए वक्‍फ संपत्‍तियां मुतवल्‍ली आधार नंबर से जोड़ी जाएं : डॉ. नजमा हेपतुल्‍ला

केंद्रीय वक्‍फ़ परिषद के कार्यालय भवन, सेंट्रल वक्‍फ भवन का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2015

Last updated on: Jun 01, 2015, 00:00 IST

अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय पारदर्शी रिकॉर्ड और संपत्‍तियों की सही और वास्‍तविक पहचान के लिए वक्‍फ संपत्‍तियों को मुतवल्‍ली (वक्‍फ संपत्‍तियों का प्रबंधक) की आधार संख्‍या से जोड़ने के बारे में विचार कर रहा है। ऐसा केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्‍ला ने राज्‍य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी के साथ आज केंद्रीय वक्‍फ के कार्यालय भवन, सेंट्रल वक्‍फ भवन का उद्घाटन करते हुए कहा। अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' सुनिश्‍चित करने के लिए समग्र एवं व्‍यापक दृष्‍टिकोण के साथ काम कर रही है। मंत्रालय का यह प्रयास है कि योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे और यह समाज में दिखाई भी दे रहा है। 

इस अवसर पर केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य राज्‍य मंत्री श्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा कि सरकार अल्‍पसंख्‍यकों को देश की विकास प्रक्रिया में भागीदारी के माध्‍यम से बराबरी का हिस्‍सा सुनिश्‍चित कराने के लिए ईमानदारी से एक प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। एनडीए सरकार ने ऐसी कार्य प्रणाली स्‍थापित की है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा अल्‍पसंख्‍यकों के कल्‍याण के लिए दी गई एक-एक पाई के अनुदान को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ खर्च किया जा रहा है। अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय में सचिव श्री अरविंद मायाराम, मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी, सीडब्‍ल्‍यूसी और अनेक गणमान्‍य व्‍यक्‍ति इस अवसर पर उपस्‍थित थे। सेंट्रल वक्‍फ भवन, केंद्रीय वक्‍फ परिषद का पुष्‍प विहार, नई दिल्‍ली में 1008 वर्गमीटर प्‍लॉट पर बनाया गया चार मंजिला कार्यालय परिसर है। जो सभी आधुनिक क्रियात्‍मक सुविधाओं से लैस है। शहरी विकास मंत्रालय ने यह भूमि केंद्रीय वक्‍फ परिषद को अपना कार्यालय भवन बनाने के लिए आवंटित की थी क्‍योंकि परिषद वर्तमान में जामनगर हाउस के हटमैंट में कार्य कर रही है। वक्‍फ संशोधन अधिनियम 2013 से परिषद की भूमिका में महत्‍वपूर्ण बढ़ोत्‍तरी हुई है। केंद्रीय वक्‍फ भवन देश में वक्‍फ प्रबंधन के एक महत्‍वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा जो राज्‍यों के वक्‍फ बोर्डों को उनकी प्रभावी कार्य प्रणाली में अधिक सहायता प्रदान करेगा। 

 

Tags: Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD