Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीयों को पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2015

Last updated on: May 29, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीयों को भारत में ही रहना चाहिए। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि 'जो लोग गोमांस खाना चाहते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।' मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा देने के दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिरिजू भी मौजूद थे। सरकार की उपलब्धियां बताने के बाद पत्रकारों से वार्ता में केंद्रीय मंत्री से जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या गृहराज्य मंत्री किरण रिरिजू को नकवी के पाकिस्तान वाले बयान से समस्या है, तो उन्होंने कहा, "नहीं कोई समस्या नहीं है। सभी भारतीयों को भारत में ही रहना चाहिए।"

रिरिजू ने हालांकि इस दौरान कुछ नहीं कहा और मुस्कुराते रहे। मीडिया रपटों के मुताबिक, किरण रिरिजू ने मंगलवार को आइजोल में नकवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "मैं गोमांस खाता हूं। मैं अरुणाचल प्रदेश से हूं। क्या कोई मुझे रोक सकता है? इसलिए किसी के बयान को लेकर हमें भावुक नहीं होना चाहिए।"बाद में बुधवार को रिरिजू ने एक बयान जारी कर कहा था कि मंत्रिमंडल के साथी नकवी द्वारा गोमांस खाने की आदत पर दिए गए बयान पर उनकी कही बात का गलत मतलब निकाला गया। 

 

Tags: RAJNATH SINGH , Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD