Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मोदी सरकार को केजरीवाल से है एलर्जी : मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2015

Last updated on: May 24, 2015, 00:00 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एलर्जी है और इसलिए केंद्र सरकार उनके एजेंडे को खत्म करने की कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने केजरीवाल सरकार के 100 दिन पूरे होने से एक दिन पहले 'एनडीटीवी' से एक साक्षात्कार में कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के एजेंडे को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "केंद्र दिल्ली को परोक्ष रूप से एलजी के मार्फत चलाना चाहता है। केंद्र की सत्ता में बैठे लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारे एजेंडे को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। भ्रष्टों पर नकेल कसने के कारण केंद्र को केजरीवाल से एलर्जी है।"

सिसोदिया का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्रालय की उस अधिसूचना के बाद आया है, जिसमें अधिकारियों, खासकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की नियुक्ति एवं तबादले का अधिकार उपराज्यपाल नजीब जंग को होने की बात कही गई है।आप सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना पर चर्चा के लिए मंगलवार से दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय आपात सत्र बुलाया है। सिसोदिया ने कहा, "अब इस मुद्दे का निपटारा विधानसभा में होगा। हम विवादों से डरते नहीं, हम उन सभी से लड़ेंगे, जो दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के हमारे एजेंडे के रास्ते में अड़चन डालेंगे।"

केजरीवाल के करीबी सिसोदिया ने आप सरकार को निशाना बनाने पर मीडिया को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, "सकारात्मक आलोचना ठीक है, होनी ही चाहिए लेकिन किसी के इशारे पर नकारात्मक एजेंडे के साथ पत्रकारिता करना गलत है। वे हमसे सवाल करें, हमारी आलोचना करें, यदि हम कुछ गलत करते हैं तो हमें फांसी दे दें, लेकिन गलत अफवाह न फैलाएं। ध्यान रखें कि जिसको बेवजह निशाना बना रहे हैं, उसे भारी जनादेश मिला है।"

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD