Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

दिल्ली सरकार केंद्र की अधिसूचना पर बुलाएगी विशेष सत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2015

Last updated on: May 23, 2015, 00:00 IST

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाने का शनिवार को निर्णय लिया। दिल्ली सरकार विधानसभा में चर्चा के बाद निर्णय लेगी की अधिसूचना के खिलाफ अदालत की शरण लेनी है या नहीं। इसके अलावा दिल्ली सरकार इस विशेष सत्र के दौरान अधिसूचना के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पारित करेगी। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाना है या नहीं इस पर हम विशेष सत्र में निर्णय लेंगे।"

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट कर दिया कि उप-राज्यपाल नजीब जंग के पास ही दिल्ली में नौकरशाहों की नियुक्ति का अंतिम अधिकार होगा।इधर, कई वरिष्ठ वकीलों जैसे गोपाल सुब्रमण्यम और के.के. वेणुगोपाल ने आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन किया है और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना को 'अवैध, असंवैधानिक और अनुचित' करार दिया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सुझाव मांगने पर उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की इस अधिसूचना को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। सुब्रमण्यम ने आप सरकार को दिए अपने परामर्श में कहा है, "यह सीधे-सीधे शिष्टता का उल्लंघन है, जब खुद राष्ट्रपति को अभी इस पर जवाब देना शेष है। यह अवैध और असंवैधानिक है, और संभवत: इसे राष्ट्रपति की अनिवार्य मंजूरी के बगैर जारी किया गया।"

वरिष्ठ वकील वेणुगोपाल के अनुसार, अधिसूचना का आधार ही 'त्रुटिपूर्ण और अनुचित' है।दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया, "उनके कानूनी परामर्श बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के समक्ष रखे गए और उन पर चर्चा भी की गई।"दिल्ली सरकार ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "दिल्ली विधानसभा से उसकी शक्ति छीनने वाली केंद्र सरकार की अधिसूचना पर चर्चा के लिए 26 और 27 मई को विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है।"मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

वक्तव्य में कहा गया है कि संविधान विशेषज्ञों जैसे के.के. वेणुगोपाल और पूर्व महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम से लिया गया कानूनी परामर्श बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया गया और उस पर चर्चा की गई।

वक्तव्य के अनुसार, "मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया है कि जरूरत पड़ने पर विधानसभा के इस विशेष सत्र को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।"केजरीवाल ने दिल्ली में आप सरकार के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सोमवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एक जनसभा का भी अह्वान किया है।गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसके अनुसार लोक व्यवस्था, भूमि, पुलिस और सेवाएं उप-राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में होंगी।दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच नौकरशाहों की नियुक्तियों एवं स्थानांतरण को लेकर शुरू विवाद पर गृह मंत्रालय ने यह अधिसूचना जारी की।

 

Tags: AAP , ARVIND KEZARIWAL , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD