Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश के 27 नगर निकायों में भवन योजनाओं की ऑनलाइन मंजूरी

बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2015

Last updated on: Apr 22, 2015, 00:00 IST

देश में नगर निगमों और शहरी विकास प्राधिकरणों समेत 27 नगर निकाय ऐसे हैं, जो भवन योजनाओं की ऑनलाइन मंजूरी दे रहे हैं। इससे आवश्यक अनुमति के लिए लगने वाला समय कम करने में मदद मिलती है। केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सर्वाधिक सात नगर निकाय और इसके बाद केरल में पांच नगर निकाय भवन योजनाओं की ऑनलाइन मंजूरी दे रहे हैं। इस तरह की मंजूरी देने वाले नगर निगमों में बृहन्मुंबई, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पुणे, पिम्परी-चिंचवड़, कोयम्बटूर, इंदौर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोच्चि, त्रिसूर, कोझीकोड, उज्जैन, ग्वालियर, उल्हासनगर, हुबली-धारवाड़ और लवासा शामिल हैं।ऑनलाइन मंजूरी देने वाले विकास प्राधिकरणों में न्यू टाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण, चेन्नई महानगर विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण, हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण और जयपुर विकास प्राधिकरण शामिल हैं। बाबुल सुप्रियो ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय ने राज्य सरकारों को एक महीने में मंजूरी देने के लिए मंजूरी प्रक्रिया सरल बनाने के लिए कहा है।

 

Tags: Babul Supriyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD