Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

नियमित होंगी अवैध कालोनियां : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Apr 2015

Last updated on: Apr 12, 2015, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार अवैध कालोनियों को नियमिति करेगी और झुग्गीवासियों को स्थायी निवास उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए वह केंद्र सरकार से और अधिक धन की मांग करेंगे। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हम दिल्ली की सभी अवैध कालोनियों को नियमित करेंगे। हम झुग्गी में रहने वालों को स्थाई आवास उपलब्ध कराएंगे।"उन्होंने कहा कि दिल्ली में अवैध कालोनियों को नियमित करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा, "हमने चार अवैध कालोनियों के मानचित्रण का कार्य शुरू कर दिया है और इस प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। 895 अन्य अवैध कालोनियों के मानचित्रण का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।"

केजरीवाल ने कहा, "इस तरह की कालोनियों का पंजीकरण तभी शुरू होगा जब इनके मानचित्रण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।"आम आदमी पार्टी की सरकार पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि यह सीमा निर्धारण, मानचित्रण और नगर निगम के अधिकारियों को इस तरह की कालोनियों के लिए लेआउट योजना तैयार करने के लिए कहकर अवैध कालोनियों को नियमति करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा, "हर साल दिल्ली के लोग केंद्र सरकार को 65,000 करोड़ रुपये का कर अदा करते हैं। जबकि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को केवल 325 करोड़ रुपये ही मिलते हैं। हम केंद्र सरकार से अवैध कालोनियों को पूरी तरह से नियमित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की मांग करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमने वादा किया था कि हम बिजली बिलों को आधा कम करेंगे, हमने उस वादे को पूरा किया है। हमने कहा था कि हम दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, हमने इसके लिए भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन जारी की है।"उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे झूठे आरोपों से गुमराह न हों।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD